फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Bhojpuri actor Manoj Pandey arrested in Mumbai

भोजपुरी अभिनेता मनोज पांडेय गिरफ्तार, अभिनेत्री से की थी 'गंदी बात'

Sat, 23 Sep 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई Updated Sat, 23 Sep 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri actor Manoj Pandey arrested in Mumbai
फाइल
अभिनेत्री के साथ गंदी बात करने वाले अभिनेता मनोज पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 15 सिंतबर को पांडेय के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। पढ़ें क्या है पूरा मामला
विज्ञापन


मुंबई में भोजपुरी फिल्म अभिनेता मनोज पांडेय को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मनोज पर आरोप है कि उसने शादी का झांसा और फिल्मों में काम दिलाने का लालच देकर एक भोजपुरी फिल्म गायिका के साथ पांच साल तक बलात्कार किया। 
विज्ञापन


पढ़ें:-  प्रेम जाल में फंसाकर तीन साल तक किया रेप, शादी का दबाव बनाया तो कर दिया घिनौना काम
विज्ञापन
विज्ञापन


गायिका की शिकायत पर चारकोप पुलिस ने मनोज पांडेय को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां उसे 28 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार भोजपुरी की मशहूर गायिका बीते पांच साल से मनोज पांडेय के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थीं। 

उसका आरोप है कि इस दौरान जबर्दस्ती उसका एक बार गर्भपात भी कराया गया। मनोज ने शादी का झांसा देकर उसको अपने जाल में फंसाया लेकिन, उसने दूसरी लड़की से शादी कर ली। इस बीच उसे मनोज पांडेय से दूर रहने की भी धमकी दी गई। इसके बाद उसने बीते 15 सितंबर को ही चारकोप पुलिस थाने में मनोज पांडेय के खिलाफ मामला दर्ज कराया। 

Bhojpuri actor Manoj Pandey arrested in Mumbai
फाइल
मामला दर्ज होने के बाद मनोज अपना मोबाइल फोन बंद कर पुलिस को चकमा देता रहा। आखिरकार, शुक्रवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। खबर है कि मनोज पांडेय के खिलाफ बीते एक सप्ताह में तीन लड़कियों ने रेप का मामला दर्ज कराया है। 

पढ़ें:- शादीशुदा बेटी का करता था रेप, कलयुगी पिता ने किया कुछ ऐसा होश उड़े

चारकोप के अलावा ओशिवरा और वर्सोवा पुलिस थाने में भी उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अभिनेता मनोज पांडेय और पीड़िता दोनो ही उत्तर प्रदेश के गोंडा के मूल निवासी हैं। पीड़ित गायिका भोजपुरी मंचों की मशहूर गायिका है और उसने कई एलबम भी बनाए हैं। 

मनोज हालांकि कुछ दिनों से फिल्मी पर्दे से गायब रहे हैं लेकिन, उन्होंने सौगंध गंगा मईया के, कईसन पियवा के चरित्तर बा, लहरिया लूटा ए राजा जी और लाल चुनरिया वाली आदि भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है। इसके अलाला कुछ हिंदी फिल्मों में भी भूमिकाएं की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed