फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Before marriage of two daughters man killed wife, brother and sister-in-law in Jaisalmer Rajasthan

राजस्थान में दो बेटियों के कन्यादान से पहले पिता ने की पत्नी, भाई और भाभी की हत्या

Fri, 20 Apr 2018 08:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर Updated Fri, 20 Apr 2018 08:22 PM IST
Before marriage of two daughters man killed wife, brother and sister-in-law in Jaisalmer Rajasthan
प्रतीकात्मक चित्र
राजस्थान के जैसलमेर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पोकरण के रूपसर गांव में शुक्रवार शाम एक परिवार में दो बेटियों की शादी थी, लेकिन सुबह ही उनके पिता ने अपनी पत्नी, भाई और भाभी को जान से मार डाला। तीन लाशों को देख इस परिवार की शादी की सारी खुशियां मातम में बदल गईं। 


पुलिस के अनुसार मानसिक रूप से बीमार बताए जा रहे दलाराम की बेटियों की शादी की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन उसने अपनी पत्नी कमला, भाई रेवतराम व भाभी हरिया की धारदार हथियार से हत्या कर डाली। 


हत्या करने के बाद आरोपी दलाराम ने खुद कुएं में छलांग लगा कर आत्महत्या की कोशिश की। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed