फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   'Baba bangali' gets life in jail for raping seven minor cousins

7 नाबालिग बच्चियों का रेप करने वाला 'बाबा बंगाली' गया जेल

Fri, 08 Apr 2016 03:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 08 Apr 2016 03:16 PM IST
सार

  • बाबा जैसा कहता गया बच्चियों मां वैसा करती गई
  • बाबा ने कमरा किराए पर लिया और बच्चियों को रखा
  • तंत्र-मंत्र के नाम पर मासूम बच्चियों से करता रहा रेप
  • 12 साल की बच्ची गर्भवती हो गई तो अबॉर्शन करा दिया

विज्ञापन
'Baba bangali' gets life in jail for raping seven minor cousins
बाबा बंगाली की करतूत से इंसानियत शर्मसार - फोटो : demo

विस्तार

हर मर्ज और समस्या का गारंटी से शर्तिया इलाज करने वाले बाबा बंगालियों की तादात शहरों में बढ़ती ही जा रही है। हैरत की बात ये हैं कि हमारे ही सभ्य समाज के कुछ पढ़े-लिखे भी इनके झांसों में आ जाते हैं।

विज्ञापन


मायानगरी के इस बाबा बंगाली की करतूत तो ऐसी रही कि हैवान भी थर्रा जाए। मेंहदी शेख अलियास बंगाली बाबा नाम के शख्स को 5 साल चले मुकदमे में अदालत से उम्रकैद की सजा मिली है। लेकिन जिरह के दौरान इस बाबा की करतूतों की हकीकत को जिसने भी सुना दंग रह गया। इस बाबा बंगाली ने सात मासूम बच्चियों की जिंदगी तबाह कर दी। 
विज्ञापन


बच्चियां आपस में मौसेरी बहनें हैं। बाबा बंगाली उन सातों बच्चियों का कई दिनों तक बलात्कार करता रहा। एक बच्ची ऐसी थी कि 12 साल की नाजुक उम्र में ही बाबा के बलात्कार करने से गर्भवती हो गई। लेकिन हैवान बाबा ने उसका भी उपाय कर दिया। बच्ची का गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर पर यकीन करें तो इस बाबा बंगाली के झांसे में आई बच्चियों की माताओं का जुर्म भी कम नहीं जो वैसा ही करती गईं, जैसा वो कहता गया। आगे की स्लाइड में पढ़िए बाबा की दरिंदगी की दास्तां...

किराए पर कमरा लिया और बच्चियों के साथ करने लगा दरिंदगी

'Baba bangali' gets life in jail for raping seven minor cousins
'जैसा कहता हूं, वैसा करोगी तो बच्चियों की औलादें अपंग पैदा नहीं होंगी' - फोटो : demo

मायानगरी का मेंहदी शेख अलियास बंगाली बाबा भी उन्ही लालची और हवस का भूखे बाबाओं में शामिल रहा जो तंत्र-मंत्र और काला जादू के नाम पर हर समस्या के समाधान की गारंटी लेते हैं।

शेख उस वक्त बेनकाब हो गया जब साल 2011 में एक पीड़ित बच्ची ने इसकी करतूत के बारे में अपने पिता को बताया। अदालत में हुई जिरह के मुताबिक मेंहदी शेख अलियास बंगाली बाबा ने काला जादू के नाम पर दावा किया कि वह ऐसा उपाय कर देगा कि भविष्य में बच्चियों के मां बनने पर उन्हें अपंग बच्चे पैदा नहीं होंगे।

बाबा के इस दावे पर एक मां ने इसलिए यकीन कर लिया क्योंकि उसके तीन बच्चों में एक अपंग था। और जो बाद उसके तलाक की वजह भी बना।

दुखियारी मां की बातों पर यकीन करें तो ऐसा उसने अपनी एक बहन के कहने पर किया। पीड़िता ने बताया कि वह बहन के जरिए साल 2004 में इस बाबा के संपर्क में आई थी। उसने बताया था कि ये बाबा बच्चों को धार्मिंक संदेश पढ़ना सिखाता है और भविष्य में उनके अपंग बच्चे नहीं होने की गारंटी लेता है।

बंगाली बाबाओं से सावधान!

'Baba bangali' gets life in jail for raping seven minor cousins
पीड़ित परिवारों से लूटी थी 90 लाख की रकम - फोटो : demo

उस दौरान जैसा बाबा बंगाली ने कहा पीड़ित बहनों ने वैसा ही किया। बाबा को पैसे और जेवरात दिए। बाबा ने तंत्र-मंत्र के नाम पर बच्चियों को एक अलग किराए के कमरे में रखा और अपनी हवस का शिकार बनाना शुरू कर दिया।

गवाहों में वो 12 साल की बच्ची भी अदालत में पेश हुई जिसके साथ बाबा ने रेप किया था। 

शेख को साल 2011 में गिरफ्तार किया गया था। इसके जुर्म की जघन्यता को देखते हुए अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी थी। 37 महिला गवाह पेश हुईं जो इसकी दरिंदगी की भुक्तभोगी भी थीं। 

फैसला सुनाते हुए विशेष जज व्रुशाली जोशी ने ये भी आदेश दिया कि बाबा बंगाली को हर साबित जुर्म के लिए 74 हजार रुपए का जुर्माना भरना होगा। कोर्ट ने ये भी आदेश दिया कि आरोपी हर पीड़ित को 50 हजार रुपए बतौर मुआवजा देगा। बाबा के पास से 1 करोड़ 37 लाख रुपए बरामद हुए थे। जिनमें से 90 लाख की रकम पीड़ित परिवारों की है। पीड़ित परिवारों को उनकी रकम वापस की जाएगी।

मुंबई का ये मामला तो बानगी भर है। देश में आए दिन न जाने कितने बाबा बंगाली चंद पैसों की खातिर न जाने कितनों की जिंदगी से खेल जाते हैं। इसलिए जरूर है इनसे सावधान रहने की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed