फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   around ten lakh rupees stolen from fifty bank account in mumbai west

चोरी को दिया हाईटेक ढंग से अंजाम, 50 खातों से चुराए 10 लाख

Tue, 13 Feb 2018 04:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Feb 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
around ten lakh rupees stolen from fifty bank account in mumbai west

मुंबई में एक साथ 50 बैंक खातों को चोरों ने हाईटेक अंदाज में अपना निशाना बनाया है। इन खातों से करीब 10 लाख रुपये लूटे गए हैं। चौंका देने वाली बात है कि चोरों ने एटीएम को जरिया बनाकर लोगों को लाखों की चपत लगाई है। 

विज्ञापन


घटना मुंबई चरनी रोड (पश्चिम) की है, जहां एक्सिस बैंक के एक एटीएम पर चोरों की नजरें लंबे समय से गढ़ी हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक  हाईटेक चोरों ने एटीएम में कैमरे और डिवाइज लगा दिए, जिसकी मदद से एटीएम यूज करने वाले पीड़ितों का पसर्नल डाटा कॉपी कर लिया गया।
विज्ञापन


अकाउंट्स की डिटेल्स लेने के बाद गुजरात और फरीदाबाद के एटीएम से पैसे निकाल लिए गए। जांच में जुटी पुलिस ने खुलासा किया कि एक्सिस बैंक के एटीएम में रखवाली करने वाला गार्ड भी काफी समय से मौजूद नहीं था। मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन के एक पुलिसकर्मी ने बताया कि एटीएम पर गार्ड लंबे समय से नहीं था और इसकी शिकायत कई बार की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, जिन ग्राहकों को चपत लगी है, उनमें ज्यादातर गवर्नमेंट प्रिंटिंग प्रेस के कर्मी शामिल हैं। इस पर डिप्टी पुलिस कमिश्नर ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। ज्यादातर अकांउट्स से निकली राशि 10 हजार से 40 हजार के बीच रही। हालांकि, एक ग्राहक के 80 हजार लूटे गए हैं। मरीन ड्राइव पुलिस के पास पांच शिकायतें दर्ज की गई हैं।


एक खाताधारक ने पहचान छुपाने की शर्त पर बताया कि उसके अकाउंट से 40 हजार रुपये निकाले गए हैं। उसके जैसे करीब 41 और कर्मी हैं, जिन्हें भी निशाना बनाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 419 और 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed