फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   around eight died in bus accident in UP's gorakhpur

ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस, 8 की मौत 

Mon, 30 Jan 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर Updated Mon, 30 Jan 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
around eight died in bus accident in UP's gorakhpur

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भयानक बस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 42 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। दरअसल, ये हादसा यात्रियों से भरी बस और ट्रक के बीच टक्कर लगने से हुआ है। मरने वालों में पांच गोरखपुर के रहने वाले थे। हादसे में चार दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज नजदीक के अस्पताल में किया जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र के कुआ बुजुर्ग गांव के पूर्व प्रधान रामचंद्र मौर्य के नाती का अयोध्या में मुंडन संस्कार होना था। वे गांव के लोगों और रिश्तेदारों के साथ प्राइवेट बस से अयोध्या जा रहे थे। इस दौरान बस में 50 से अधिक लोग सवार थे। लेकिन अचानक बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

विज्ञापन

चीख-पुकार से कोहराम मचा है

around eight died in bus accident in UP's gorakhpur

इस  हादसे में शख्स रामचंद्र मौर्य, अजय यादव, राकेश यादव, अयोध्या यादव और सावित्री देवी की मौत हो गई। इसके अलावा बस चालक संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र के सेमरी निवासी हमीम और ट्रक चालक मैनपुरी निवासी शैलेष की भी मौत हो गई। मैनपुरी के ही रतन कुमार की भी हादसे में जान चली गई।

सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इमरजेंसी वार्ड में घायलों की चीख-पुकार से कोहराम मचा है। ओपीडी बंद कर डॉक्टरों को घायलों के इलाज में लगाया गया है। घायलों की संख्या अधिक होने से बेड कम पड़ गए। लॉबी में अतिरिक्त बेड लगाकर सभी का इलाज किया जा रहा है। दुर्घटना की सूचना पर डीएम व एसपी ने घटनास्थल व अस्पताल का जायजा लिया। उन्होंने घायलों को समुचित इलाज के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed