{"_id":"590b35174f1c1b740144234a","slug":"army-major-held-for-rj-wife-s-suicide-in-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":" आरजे पत्नी की खुदकुशी मामले में आर्मी का मेजर गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरजे पत्नी की खुदकुशी मामले में आर्मी का मेजर गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का आरोप
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Thu, 04 May 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : google
मुम्बई में एक दहेज हत्या का मामला सामने आया है। रेडियो जॉकी (आरजे) संध्या सिंह की खुदकुशी के मामले में आरोपी आर्मी मेजर को गिरफ्तार किया गया है। आरजे संध्या का शव मौत के 13 दिन बाद बोंगल में सेना के क्वार्टर में लटका पाया गया।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक आरोपी मेजर पर पुलिस ने 18 अप्रैल को धारा 304-बी (दहेज मौत) और और एससी एंड एस टी के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी के सेना हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती होने चलते उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका था लेकिन उसके ठीक होने के बाद आर्मी ने उसे पुलिस को सौंप दिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे स्थानीय अदालत में पेश किया। बुधवार को मेजर को स्थानीय अदालत ने 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
आपको बता दें कि मामले में संध्या की बहन ने गामाबाद रेलवे स्टेशन में स्टेशन मास्टर उमा सिंह को शिकायत दर्ज कराई थी। डीजीपी ने बताया कि शिकायतकर्ता मृतका की बहन ने आरोपी वैभव विशाल, उसकी मां आशा सिंह और उनकी बहन खुशी उर्फ मेघा राय पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उसका आरोप था कि दहेज मांग के दबाव के चलते संध्या ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन