{"_id":"592fcd7b4f1c1ba915bddea0","slug":"another-bjp-member-killed-in-bengaluru-by-unidentified-assailants","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलूरू में फिर बीजेपी कार्यकर्ता का कत्ल, बाइक चालकों ने बनाया निशाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंगलूरू में फिर बीजेपी कार्यकर्ता का कत्ल, बाइक चालकों ने बनाया निशाना
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Thu, 01 Jun 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलूरू में बीजेपी कार्यकर्ता की बुधवार को धारदार हथियार हत्या कर दी गई है। बीजेपी कार्यकर्ता का नाम हरीश है और बाइक चालकों ने उसकी हत्या को अंजाम दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस को अभी तक मामले में कोई ठोस सबूत नहीं मिला है और न ही किसी की गिरफ्तारी हो पाई है।
विज्ञापन
कर्नाटक में बीजेपी के ब्लॉक युवा मोर्चा से जुड़े हरीश की हत्या के पीछे आपसी रंजिश बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हरीश की उस दौरान हत्या की गई जब वो बीजेपी के दफ्तर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
बता दें कि कर्नाटक में बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्याएं और उन पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मार्च में भी ऐसे ही बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या की गई थी, जब किथागानाहाली वासु को मौत के घाट उतार दिया गया। वासु को उस दौरान निशाना बनाया गया जब वो मॉर्निंग वाक पर निकला हुआ था।
विज्ञापन