फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   angry husband killed wife when she delay to serve food at Maharajganj in up

आठ महीने की गर्भवती पत्नी को पीट कर मार डाला, वजह जानकर खौल जाएगा खून

Tue, 29 Aug 2017 09:10 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Tue, 29 Aug 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
angry husband killed wife when she delay to serve food at Maharajganj in up
फाइल
एक बार फिर एक पति की हैवानियत सामने आई है। जरा सी बात पर पति के सिर पर ऐसा खून सवार हुआ कि उसने अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। जानिए  ऐसा क्या हुआ जो आरोपी ने हंसते खेलते परिवार को उजाड़ दिया। घटना यूपी के महाराजगंज की है। 
विज्ञापन


पनियरा थाना इलाके के मौलागंज में सोमवार की रात खाना परोसने में देरी से गुस्साए युवक ने डंडे से पीट कर आठ महीने की गर्भवती पत्नी को मार डाला। पिटाई से अधमरी हो चुकी महिला की जिला अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। युवक की हैवानियत से बच्चे सहमे हुए हैं। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर युवक को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्या के पीछे युवक के गैर महिला से संबंध की भी चर्चा है। 
विज्ञापन


पति के गुस्से का शिकार बनी शीला(28) की शादी वर्ष 2003 में मौलागंज के लक्ष्मण कन्नौजिया के साथ हुई थी। उसका मायका इसी थाना क्षेत्र के बड़वार में है। उसके दो बच्चे दीपक (10) और संजू (8) हैं। वह आठ माह की गर्भवती थी। लक्ष्मण के माता-पिता की मौत हो चुकी है। लक्ष्मण दो भाई हैं और दोनों अलग रहते हैं। उसका भाई योगेंद्र मुंबई रहता है।उसकी पत्नी मीरा गांव पर रहती है। सोमवार की रात करीब आठ बजे गांव के चौराहे से घूम कर लक्ष्मण घर आया और पत्नी शीला से खाना मांगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

angry husband killed wife when she delay to serve food at Maharajganj in up
फाइल
खाना परोसने में देरी पर वह आग बबूला हो गया और डंडे से शीला की पिटाई करने लगा। मां को पिटता देख दोनों बच्चे चिल्लाने लगे लेकिन, लक्ष्मण पर मानो भूत सवार था। वह बेरहमी से पीटकर शीला को पीटता रहा और उसे मरणासन्न कर दिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। इसके बाद लक्ष्मण ने ससुराल वालों को शीला की तबीयत खराब होने की सूचना दी और उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। लेकिन तब तक शीला की मौत हो चुकी थी। 

वह शव लेकर वापस घर आया। इस बीच शीला के भाई परमहंस कन्नौजिया ने पुलिस को सूचना दे दी थी। थोड़ी ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी एसपी आरपी सिंह, एसडीएम देवेश गुप्ता और सीओ सदर एमपी सिंह पहुंचे। मौलागंज पहुंचकर पूरे प्रकरण के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्यारोपी पति लक्ष्मण कन्नौजिया को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। 

मृतका के भाई परमहंस कन्नौजियां निवासी बड़वार की तहरीर पर हत्यारोपी लक्ष्मण कन्नौजिया के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। एसओ पनियरा ओपी चौहान का कहना है कि हत्यारोपी लक्ष्मण के खिलाफ हत्या का मुकदमा कर हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed