रिलायंस जियो सिम की कालाबाजारी पर हंगामा, नाराज भीड़ ने लगाया जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने डंडा फटका कर भीड़ को खदेड़ा दिया और बाद में शो रूम को बंद कर दिया गया। खबरों के अनुसार मोबाइल फोन कंपनी 4जी सिम मांग के अनुरूप उपलब्ध नहीं करा पा रही है और इससे रिटेल शोरूम पर पूरे दिन मारामारी होती है। रिटेलर ने बताया कि कंपनी हर दिन दो सौ सिम उपलब्ध कराती है, जबकि लोग दोगुने जमा हो जाते हैं।
सिम ब्लैक करने वाले शोरुम के कर्मचारी
गुरुवार शाम रतनदीप कांपलेक्स स्थित शोरूम पर महिला और पुरुषों की भीड़ लगी थी। यहां कुछ लोग खुद को अधिकृत प्रतिनिधि बताकर सिम ब्लैक कर रहे थे, उनका कहना था कि उनसे सिम लेने पर लाइन नहीं लगानी होगी।
ब्लैक होने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। सड़क पर ट्रैफिक जाम होने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
सूचना मिलते ही पुलिस आ गई और भीड़ में ब्लैक कर रहे दो लोग दबोच लिए। इन दोनों ने शोरूम कर्मचारी बताया। पुलिस कर्मियों ने मौजूद लोगों से जाने को कहा लेकिन कोई नहीं माना तो डंडा फटकार दिया। लोग अपने वाहन छोड़कर भाग गए। पुलिस ने सिम वितरण में हो रही अव्यवस्था और मनमानी को रोकने को शोरूम शटर बंद कर हिदायत दी कि जब तक पूरा सामान नहीं हो तब तक काम नहीं किया जाए।
बताते चलें कि देशभर के कई हिस्सों में जियो सिम को खरीदने की मारामारी देखी जा रही है। हालात ये हैं कि लोग लाइनों में लग कर इस सिम को ले रहे हैं।