फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Acharya Shantisagar Maharaj arrested in alleged rape case at Surat

रेप के आरोप में एक और बाबा गिरफ्तार, छात्रा को आशीर्वाद देने के बहाने बनाया हवस का शिकार

Sat, 14 Oct 2017 11:27 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sat, 14 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Acharya Shantisagar Maharaj arrested in alleged rape case at Surat
आचार्य शांतिसागर महाराज - फोटो : ani
एक और बाबा को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि आशीर्वाद देने के बहाने उससे जबरदस्ती रेप किया। जानिए कौन है वो आचार्य...
विज्ञापन


सूरत पुलिस ने आचार्य शांतिसागर महाराज को रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। शांतिसागर महाराज पर 19 साल की छात्रा से रेप का आरोप है। शिकायतकर्ता के माता-पिता आचार्य के भक्त थे और छात्रा आचार्य से आशीर्वाद लेने के लिए गई थी। 
विज्ञापन
सूरत पुलिस के मुताबिक छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया कि छात्रा के साथ आश्रम में रेप किया गया। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश की रहने वाली एक जैन समाज की छात्रा ने थाने में आचार्य के खिलाफ शिकायत दी थी।

पढ़ें:- शादी का झांसा देकर 6 महीने तक किया रेप, गर्लफ्रेंड ने ऐसे लिया बदला
 

Acharya Shantisagar Maharaj arrested in alleged rape case at Surat
सूरत पुलिस - फोटो : ani
पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया कि एक अक्टूबर को वो नानपुरा के महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में आशीर्वाद लेने के लिए गई थी। 

पढ़ें:- चचेरे भाई ने मासूम को बनाया बंधक, फिर किया ऐसा घिनौना कांड, पुलिस भी रह गई हैरान

इसी दौरान वहां मौजूद आचार्य शांतिसागर महाराज ने कहा कि मंत्र का जाप करना होगा। इसके लिए उसे रातभर यहीं रूकना पड़ेगा। इस पर पीड़िता तैयार हो गई। आरोप है कि आचार्य शांतिसागर महाराज ने उसे मंदिर के पास एक कमरे में रोक लिया। 




आरोप है कि रातभर आचार्य ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता को शिकायत के बाद मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस ने आचार्य को गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed