फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   accuses planned to take extort money from actress bhavana  

मलयालम एक्ट्रेस छेड़छाड़: हॉफ न्यूड तस्वीरें लेकर लाखों रुपये लूटना चाहते थे आरोपी

Wed, 22 Feb 2017 04:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 22 Feb 2017 04:04 PM IST
विज्ञापन
accuses planned to take extort money from actress bhavana  

मलयालम एक्ट्रेस भावना के साथ हुई छेड़छाड़ के बाद इस मामले में कई नए खुलासे हो रहे हैं। एक सच सामने आया है कि आरोपी भावना को ब्लैकमेल करके उनसे लाखों रुपये बटोरना चाहते थे। 

विज्ञापन

मीडिया खबरों के मुताबिक वे करीब एक महीने से ऐसा करने का प्लान बना रहे थे।

चौंका देने वाली बात है कि उनके प्लान में वो भावना की हॉफ न्यूड तस्वीरें लेकर उसी के आधार पर उन्हें ब्लैकमेल करके उनसे पैसे लेते। डेक्कन क्रोनिकल की खबर के मुताबिक इसका खुलासा एर्नाकुलम के जिला चीफ ए.वी जॉर्ज ने किया है। उन्होंने बताया कि बदमाशों का प्लान भावना की अश्लील तस्वीरें खींच कर उनसे लाखों रुपये बटोरने का था।

विज्ञापन

तस्वीरों के दम पर 30 लाख रुपये लूटना चाहते थे आरोपी

accuses planned to take extort money from actress bhavana  
बता दें कि इस आरोप में अबतक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी का नाम पुलसर सैनी है, जिसने बताया कि भावना की अर्धनंग तस्वीरें खींच कर उससे करीब 30 लाख रुपये लेने, उनका प्लान था।

वहीं गिरफ्त में आए भावना के पुराने ड्राइवर मॉटिन से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके साथी वादीवाल सलीम और प्रदीप को उनके मोबाइल ट्रेस करके पकड़ लिया है। पुलिस को शक है कि इस घटना में किसी तीसरी पार्टी का भी हाथ है।

करीब एक घंटे तक करते रहे बदसलूकी

accuses planned to take extort money from actress bhavana  

दरअसल, बदमाशों ने शुक्रवार रात भावना के साथ चलती कार में करीब एक घंटे तक छेड़छाड़ की। वो भावना को 20 से 30 किलोमीटर तक घुमाते रहे। आरोपियों ने भावना की कार को रोका और उसे अगवा करके ले गए। छेड़छाड़ के दौरान उन्होंने भावना को कई बार धमकाया भी।

किडनैपरों ने भावना की कथित तौर पर वीडियो भी बनाई और उनकी तस्वीरें भी ले डाली। इसके बाद किडनैपरों ने भावना को एक घंटे तक घुमाने के बाद उनके घर के पास छोड़ दिया। बता दें कि भावना साउथ की कई फिल्मों में लीड रोल निभा चुकी हैं और वह साउथ की फिल्मों में एक बड़ा चेहरा मानी जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed