फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   acb arrest dentist for accepting twenty lakh ruppes bribe from student in ahmedabad

संस्थान में सीट और मार्क्स के नाम पर कर रहा था करोड़ों का धंधा, ACB ने रंगे हाथों पकड़ा

Thu, 02 Mar 2017 01:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 02 Mar 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
acb arrest dentist for accepting twenty lakh ruppes bribe from student in ahmedabad

गुजरात के वडोदरा में एक निदेशक को 20 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। इस शख्स का नाम मनसुख शाह है और va वडोदरा स्थित सुमनदीप विद्यापीठ का मालिक है। एंटी करप्शन ब्यूरो(एसीबी) ने खुलासा किया है कि मनसुख करोड़ों रुपये की धांधली लंबे समय से कर रहा था।

विज्ञापन


कल्याण नगर स्थित संस्थान में एक छात्रा ने नियमों के मुताबिक पूरी फीस भर दी थी, इसके बावजूद शाह ने उससे परीक्षा में बैठने के लिए 20 लाख रुपये मांगे। 
विज्ञापन


जिसके बाद रिश्वत देने में असमर्थ पीड़िता अपनी शिकायत लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो के पास पहुंची। जिसके बाद एसीबी ने जाल बिछाकर डायरेक्टर को गिरफ्तार किया। मनसुख के साथ द्रुमिल शाह, भारत सावंत, अशोक टेलर नाम के चार लोगो को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैला रखा था करोड़ों रुपये का कारोबार

acb arrest dentist for accepting twenty lakh ruppes bribe from student in ahmedabad

मीडिया की खबरों के मुताबिक शाह से करीब 202 चेक बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है। इतना ही नहीं छापेमारी के वक्त जमापूंजी के दो दस्तावेज जब्त किए गए हैं जिनकी कीमत करीब 47 करोड़ रुपये है।

एसीबी के सूत्रों के मुताबिक शाह के यहां से करीबन 1,00,87,795 रुपये की सामग्री बरामद हुई जिसमें ज्यादातर सोने के जेवर थे। मनसुख के इस गोरखधंधे का असली जरिया मजबूर छात्रों को ब्लैकमेल करना था।

संस्थान में सीट से लेकर मार्क्स के नाम पर मनसुख छात्रों के परिजनों से चेक लेता था। इसके बाद उनसे कैश लेकर ये चैक लौटा देता था। इस खुलासे के बाद शिक्षा व्यवस्था पर फिर से सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed