{"_id":"5a0c81be4f1c1b71548bd2dc","slug":"a-son-murdered-his-father-in-deoria-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटे को नहीं दिए थे 20 हजार, सुबह पड़ी मिली खून से लथपथ लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे को नहीं दिए थे 20 हजार, सुबह पड़ी मिली खून से लथपथ लाश
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
फाइल
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक कलयुगी बेटा अपने पिता के साथ ऐसा कर सकता है, किसी ने सोचा भी नहीं था। रात में सब सोए हुए थे। सुबह उठे तो खून से लथपथ बुजुर्ग की लाश को देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। जानिए बेटे ने क्यों की हत्या...
20 हजार रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर नशेबाज बेटे ने डंडे से बुजुर्ग पिता के सिर पर वार कर मौत की नींद सुला दिया। बुधवार की सुबह गांव के लोगों ने घर के बाहरी बरामदे में खून से लथपथ शव देखकर पुलिस को सूचना दी। बेटी ऊषा की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है।
पढ़ें:- अवैध संबंधों में बाधा बन रहा था, इसलिए प्रेमी के साथ मिलकर पति को ठिकाने लगाया
विज्ञापन
घटना उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की है। खुखुंदू थाने के पकड़ी खास गांव के 80 वर्षीय इंद्रदेव तिवारी की सात बेटियां और एक बेटा है। सभी बेटियों की शादी हो चुकी है। 25 वर्षीय बेटे सत्येंद्र के नशे की लत के कारण इंद्रदेव पत्नी इंद्रमुखी के साथ बेटियों के यहां रहते हैं।
आए दिन मारपीट करने के कारण सत्येंद्र की पत्नी किरन दो बेटों सचिन, अमित और बेटी श्वेता के साथ भटनी थाना के नोनापार के टोला छपरा में मायके में रहती है। इन दिनों बुजुर्ग दंपती फाजिलनगर में छोटी बेटी रिंकी पांडेय के यहां रह रहे थे।

महराजगंज
- फोटो : SELF
चार दिन पहले गांव में बह्मभोज में शामिल होने आए थे। छठे नंबर की बेटी सोनी ने बताया कि भाई का मंगलवार दोपहर में फोन आया था। वह कह रहा था कि पिता से 20 हजार रुपये दिला दो, नहीं तो मार डालेंगे।
मंगलवार की रात को बुजुर्ग पिता इंद्रदेव घर के बाहरी बरामदे में सो रहे थे। इसी दरम्यान बेटे ने पिता के सिर पर डंडे से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर मौत हो गई। रातभर शव पड़ा रहा।
पढ़ें:- पत्नी ने खुदकुशी से पहले 3 पेज का लिखा दर्दभरा नोट, बोली मरने के बाद भी मुझे ना हाथ लगाए मेरे पति
बुधवार सुबह गांव के कुछ लोगों की नजर खून से लथपथ इंद्रदेव पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पिता की हत्या की खबर लगने के बाद गांव पहुंची बेटियां रो-रोकर चिल्ला रही थीं कि भाई ने पिता की हत्या की है।
इसके बावजूद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पति की मौत की खबर के बाद गांव आई पत्नी इंद्रमुखी का रो-रोकर बुरा हाल था। थानेदार मृत्युंजय पाठक का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। आला कत्ल भी बरामद कर लिया गया है।