फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   A police constable raped a school girl in Bulandshahr

सिपाही ने स्कूली छात्रा को उठाया, दो दिन तक लूटता रहा आबरू

Wed, 16 Aug 2017 03:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी Updated Wed, 16 Aug 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
A police constable raped a school girl in Bulandshahr
फाइल फोटो

स्कूल जा रही छात्रा को घर के नजदीक रहने वाले सिपाही ने की अगवा कर लिया और कमरे में बंधक बनाकर दो दिन तक रेप करता रहा। छात्रा बेहोश हो गई...

विज्ञापन


घटना, बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र की है। आरोपी के खिलाफ दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि आरोपी ने रेप के बाद पीड़िता को बस में बैठाकर टरका दिया। बेहोशी की हालत में मिली किशोरी ने उपचार के बाद परिजनों को आपबीती बताई।
विज्ञापन


पढ़ें- नौकरी दिलाने के नाम पर महिला को बेचा, 30 लोगों ने किया रेप
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी नाबालिग बहन 12 अगस्त की सुबह 7:30 बजे स्कूल के लिए निकली थी। लेकिन वह न तो स्कूल पहुंची और न ही घर लौटी। काफी तलाश के बाद किशोरी की विधवा मां ने 13 अगस्त को नगर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई।

पढ़ें- 10 साल की बच्ची मां बनने जा रही, पर बच्चे को लेकर पिता ने बड़ा फैसला लिया

14 अगस्त की सुबह अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि तुम्हारी बहन बेहोशी की हालत में मुंडाखेड़ा चौराहे के पास पड़ी है। भाई ने पास के ही गांव में रहने वाली बड़ी बहन को इसकी जानकारी दी। उसने किशोरी को बेहोशी की हालत में निजी अस्पताल पहुंचाया। 

पीड़िता के मुंह में कपड़ा ठूंसकर और हाथ-पैर बांधकर ड्यूटी पर जाता था आरोपी

A police constable raped a school girl in Bulandshahr
child rape

होश आने के बाद किशोरी ने बताया कि पड़ोस में किराए पर रहने वाले वायरलेस ऑपरेटर सिपाही रामप्रकाश ने उसे धोखे से बुलवाकर कमरे में बंद कर दिया। बंधक बनाकर और नशीला पदार्थ सुंघाकर उसने किशोरी से कई बार रेप किया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मेरे मुंह में कपड़ा ठूंसकर और हाथ-पैर बांधकर ड्यूटी पर चला जाता था। इसके बाद 14 अगस्त की सुबह करीब 3:30 बजे भूड़ चौराहे पर खुर्जा की ओर जाने वाली बस में बैठा दिया। बस चालक ने उसे मुुंडाखेड़ा चौराहे के पास उतार दिया था। नगर कोतवाली के एसएसआई किरनपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी सिपाही रामप्रकाश के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


पढ़ें- कलयुगी मां की शर्मनाक करतूत, पैदा होते ही नवजात बच्ची को बैग में बंद कर कोरियर किया
कोट:-
एक नाबालिग लड़की ने सिपाही पर दो दिन तक बंधक बनाकर रेप का आरोप लगाया है। किशोरी के भाई की तहरीर पर नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed