{"_id":"59b631d24f1c1bfc7f8b5cfd","slug":"a-man-has-been-killed-in-jamalpur-area-of-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की पीट-पीटकर हत्या, चौकी पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की पीट-पीटकर हत्या, चौकी पर हंगामा
amarujala.com, presented by: अभिषेक तिवारी
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
Murder (demo pic)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस के जमालपुर इलाके से शनिवार शाम से लापता हुए युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। रविवार शाम उसकी लाश मिलने पर परिजन भड़क गए और उन्होंने पुलिस चौकी पर हंगामा किया। पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई के आश्वासन पर पब्लिक शांत हुई। पुलिस ने फिलहाल शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
वाकये के अनुसार रंगाई पुताई का काम करने वाला गुलजार नगर जमालपुर का 24 वर्षीय रशीद खां पुत्र खलील अहमद चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिजनों के अनुसार शनिवार शाम काम से लौटने के बाद रशीद घर पर ही था, तभी उसके कुछ इलाके के दोस्त आए और किसी काम की कहकर बुलाकर ले गए। इसके बाद वह नहीं लौटा।
विज्ञापन
पढ़ें- ममेरी बहन से शादी के लिए नहीं माना परिवार तो गोली मारकर की हत्या
विज्ञापन
परिजन रात भर तलाशते रहे और उन दोस्तों के घर भी गए, जो बुलाकर ले गए थे। मगर उनके स्तर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। रविवार शाम करीब 5 बजे तलाशते घूम रहे परिजनों को किसी ने खबर दी कि जमालपुर के कब्रिस्तान के पास रशीद की लाश पड़ी है। इस पर परिजन वहां पहुंचे तो दंग रह गए। उसका शरीर ईंटों से कुचला गया था। शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंची। और बाद में परिजन एकत्रित होकर जमालपुर चौकी पहुंच गए जहां हंगामा शुरू कर दिया। तभी हंगामे की सूचना पर क्वार्सी व सिविल लाइंस पुलिस भी चौकी पर आ गईं। जहां लोगों को समझाया गया और कार्रवाई का आश्वासन दिलाया गया। तब हंगामा शांत हुआ। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार परिजनों ने जो संदेह जताया है, उस आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल जांच जारी है।