फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   A gang of 13 women thieves arrested in Delhi

मिलिए शातिर महिला चोरों से, चोरी कब हुई पता भी नहीं चलेगा

Tue, 15 Aug 2017 06:18 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान Updated Tue, 15 Aug 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
A gang of 13 women thieves arrested in Delhi
फाइल
दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह में शामिल 13 महिला चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके गिरोह में शामिल एक पुरुष भी पकड़ा गया है। 
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त ऋषि पाल के मुताबिक सिरसपुर इलाके में ये गिरोह एक दुकान में तोड़ने की कोशिश कर रहा था। जिसे आसपास के लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। इनके अलावा एक पुरुष साथी भी गिरफ्तार किया गया है, ये ऑटो से इनकी मदद करता था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में गिरोह की सदस्यों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इस गिरोह में शामिल महिलाएं दिन में कूड़ा बीनने का काम करती हैं। इस दौरान वो दुकानों की रेकी कर लेती हैं और रात में वारदात को अंजाम देती हैं। दिल्ली में ऐसे कई गैंग सक्रिय हो गए हैं। जो कई हिस्सों में ऑटो से अलग-अलग क्षेत्रों में जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरोह का खुलासा करते हुए डीसीपी ने बताया कि हाल में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही थीं। जिसके बाद एक टीम का गठन किया गया। टीम को एक ऐसा सीसीटीवी फुटेज मिला जिसमें कुछ महिलाएं दिखाईं दे रही हैं। इसको लेकर कई इलाकों में पुलिस की पहरेदारी भी बढ़ाई गई। जब सूचना मिली तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उनके पास से चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार भी बरामद किए हैं


पूछताछ में चोर गिरोह ने बताया कि वह सभी भलस्वा डेरी एरिया के कलंदर कॉलोनी में रहतीं हैं। इन महिलाओं ने इस काम में अपने बच्चों को भी ट्रेनिंग दे रखी है। वो भी चोरी की वारदातों को अंजाम देने में काफी शातिर हैं। फिलहाल पुलिस गिरोह की सभी महिला सदस्यों से पूछताछ में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed