फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   8th class student commits suicide in Ahemdabad

13 साल के लड़के ने किया सुसाइड, 'A' ग्रेड मार्क्स न पाने का था डिप्रेशन

Wed, 19 Oct 2016 04:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 19 Oct 2016 04:47 PM IST
विज्ञापन
8th class student commits suicide in Ahemdabad
suicide - फोटो : Ahemdabad Mirror

गुजरात में आठवीं क्लास में पढ़ने वाले 13 साल के मासूम ने पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया है। अहमदाबाद के ओधव में सुसाइड करने वाले बच्चे का नाम धवल है और उसने ऐसा कम मार्क्स आने के चलते किया है। बताया जा रहा है कि वह अपने मिडटर्म के रिजल्ट से डिप्रेशन में आ गया था।धवल के पिता का नाम ललीत परमार है और वह पेशे से एक इलैक्ट्रीशन है।

विज्ञापन


दरअसल, धवन और उसके भाई रवि का रिजल्ट एक ही दिन आना था। धवल घर पर ही रूक गया और भाई रवि के साथ पिता ही रिजल्ट लेने चले गए। अक्सर सी ग्रेड पाने वाले धवल को फोन पर पता चला कि वह बी ग्रेड के मार्क्स पाया है। अहमदाबाद मिरर की खबर के अनुसार धवल के पिता और दोस्त काफी खुश थे, लेकिन कहीं-न-कहीं वह अपने रिजल्ट से खुश नहीं था। थोड़ी देर पिता अपने काम पर चले गए और परिवार के बाकी सदस्य भी अपने-अपने काम में लग गए। 

विज्ञापन

भाई ने देखी पंखे से लटकी हुई लाश

8th class student commits suicide in Ahemdabad
suicide

अपने रिजल्ट को लेकर डिप्रेशन में आए धवल ने खुद को पंखे से लटका दिया। भाई रवि घर लौटा तो उसने ऐसा देखकर तुरंत पिता को खबर दे दी। धवल को जल्द ही नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।  पड़ोसियों का कहना है कि धवल व्यवहार से एक अच्छा लड़का था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है, लेकिन यह बात साफ है कि 'ए' ग्रेड न पाने के चलते उसने ऐसा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed