ममता कुलकर्णी के ड्रग रैकेट में शामिल हैं कुछ और फिल्मी सितारे, पुलिस को शक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया। पुलिस ने हाल ही में महाराष्ट्र के सोलापुर से एक बड़े ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया था। पुलिस की मानें तो इस छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से ज्यादातर बॉलीवुड और छोटे पर्दे के कलाकार हैं। एक कलाकार 80 और 90 के दशक की फिल्मों में काम करता रहा है।
ठाणे के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि नशे के रैकेट के सभी लोगों के तार उसी ड्रग रैकेट से जुड़े लग रहे हैं जिससे जुड़े होने के आरोप ममता कुलकर्णी और उनके पार्टनर विक्की गोस्वामी पर लगे हैं।
पुलिस के मुताबिक ये सभी आरोपी मुंबई के एक होटल में मिलते थे, जहां गोस्वामी उन्हें ड्रग सप्लाई करने के निर्देश देता था।
कौन हैं ममता से जुड़े वो 17 आरोपी?
इससे पहले भी पुलिस मीडिया को बता चुकी है मामले जुड़े आरोपी को दबोचने के बाद उसने जांच टीम को बताया था कि वे लोग कैसे नशे का धंधा करते थे और केन्या और डुबई में नशीले पदार्थों को लेकर कैसे अहम बैठकें होती थीं।
कुल मिलाकर मामले में 17 लोग आरोपी बताए जा रहे हैं, जिनमें सात अब भी फरार हैं, 10 लोगों को न्यायिक हिरासत में रखा गया है।
पुलिस ने इन आरोपियों को अप्रैल में महाराष्ट्र के सोलापुर के एवन लाइफसाइंस लिमिटेड से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने करीब 2000 करोड़ की कीमत की एफीड्रिन (नशीला पदार्थ) जब्त की थी।
पुलिस की मानें तो ड्रग सोलापुर से एवन लाइफसाइंस लिमिटेड भेजी जाती थी फिर वहां से विदेशों सप्लाई की जाती थी।
एक नाइजीरियाई बना ममता के गले की हड्डी!
जिन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा है, उनमें सागर सुरेश पोवले, मयूर सुरेश सुखधारे, राजेंद्र जगदम्बा प्रसाद डीमरी, धनेश्वर राजाराम स्वामी, पुनीत रमेश शिरंगी, मनोज तेजपाल जैन, हरदीपसिंह इंदरसिंह गिल, नरेंद्र धीरजलाल काचा, बाबासाहेब शंकर धोतरे और जय मुल्जी मुखी शामिल हैं।
वहीं फरार लोगों में पुलिस दो ही नाम बता पाई है, इनमें किशोर राठौर, डॉक्टर अबदुल्ला शामिल हैं।
इस ड्रग रैकेट का पता तब चला जब बीते 12 अप्रैल को एक नाइजीरियाई शख्स को ड्रग तस्करी के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया। नाइजीरियाई शख्स से मिली जानकारी पर पुलिस ने सोलापुर में छापेमारी की और रैकेट का भंडाफोड़ किया था।