नाबालिग को गड्ढे में रखकर 8 लोग एक महीने तक करते रहे दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मोरबी जिले में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मीडिया खबरों के अनुसार नाबालिग को आरोपियों ने एक गड्ढे में बंधक बनाकर रखा हुआ था। चौंका देने वाली बात है कि करीब एक महीने तक वो दुष्कर्म की मार झेलती रही, लेकिन आरोपियों को उसपर रहम नहीं आया।
पुलिस ने इस आरोप में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और ऐसा माना जा रहा है कि एक समुदाय के दो परिवारों के बीच झगड़े की वजह से बच्ची को निशाना बनाया गया। सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने बच्ची को 11 नवंबर की रात अगवा किया था और उसे 13 दिसंबर को छुड़ाया गया।
नाबालिग बोली गड्ढे से निकाल कर करते थे दुष्कर्म
नाबालिग को छुड़ाने के बाद शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें उसने अपने ऊपर बीती उन काली रातों का सच बयां किया। पीड़िता ने बताया कि अगवा के पहले दिन से ही उसे एक सीमेंट के बने हुए गड्ढे में रखा गया था, जिसमें सांस लेने के लिए एक तरफ से खुला छोड़ा गया था।
लेकिन, आरोपियों ने गड्ढा बड़ा कर दिया और उसमें लोग आने लगे। इन आरोपियों गिरफ्तार हुए एक शख्स का नाम महेश जयंती है। इसके बारे में नाबालिग लड़की ने बताया कि वह उसे गड्ढे से बाहर निकालता था और रेप करता था। इस बर्बर अपराध को अंजाम देने के बाद महेश ने उसे बताया कि उसे उसके घर वापस छोड़ा जा रहा है। पीड़िता को उसके दादा को सौंप दिया गया, जिन्होंने उसके साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत पुलिस में की।