45 लाख के लालच में आकर 11 लाख और जान दोनों गंवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना बेंगलुरु के विवेकांनद रोड़ इलाके की है। जहां धोखाधड़ी का एक नया मामला सामने आया है। टेक्निशियन की पत्नी ने 45 लाख रुपए इनाम के लालच में आकर 11 लाख गवा कर खुदकुशी की है।
44 वर्षीय महिला की पहचान पलक.वी के रुप में हुई है। महिला के फोन पर एक मैसेज आया जिसमें लिखा था कि वह 45 लाख रुपए ईनाम के रुप में जीत गई है उन्हें यह ईनाम के 45 लाख रुपए पाने के लिए 11 लाख रुपए टैक्स के देने होंगे।
महिला ने इस ईनाम के बारे में अपने परिवार में किसी को नही बताया। उनके परिवर में पत्ती और दो बच्चे है। पति और दो बच्चों को बताए बिना ही महिला ने धोखेबाजों के अकाउंट में 11 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।
दिल्ली आकर इनाम की रकम ले जाने को कहा
जिसके बाद इन धोखेबाजों ने महिला को फोन कर दिल्ली आकर ईनाम की रकम ले जाने को कहा जब यह महिला दिल्ली पहुंची तो इन जालसजों ने महिला से और पैसे की मांग की उनके इनकार कर देने से इन धोखेबाजों ने उन पर दबाव बनाया और उन्हें खुदकुशी करने के लिेए उकसाया।
जालसाजों से तंग आकर महिला वापस अपने घर बेंगलुरु लौट आई। जहां उन्होंने अपने घर में पखें से लटक कर खुदकुशी कर ली। इस घटना पर पलक के पति ने टिप्पणी इनकार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस ने धारा 306 आत्म हत्या के लिए उकसाना, धारा 420 धोखाधड़ी के साथ-साथ साइबर क्राइम की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की कर्रवाई कर रह है पलिस का कहना है कि आम नागरिको को ऐसे ई-मेल और फोन कॉलस पर विश्वास नही करना चाहिए। जब भी उन्हें ऐसे फोन कॉल या ई-मेलस आए तो नागरिको को इनकी जानकारी तुरंत पुलिस को देनी चाहिए।