फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   40 yr old women gangraped and attaked with acid on her face in Kanpur

40 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप कर चेहरे को तेजाब से जलाया

Fri, 26 Aug 2016 02:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 26 Aug 2016 02:31 PM IST
विज्ञापन
40 yr old women gangraped and attaked with acid on her face in Kanpur
बेहद नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती पीड़िता - फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, कानपुर

यूपी के कानपुर में 40 वर्षीय महिला के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया गया। महिला के साथ गैंगरेप कर उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया गया। हैवानियत यहीं नहीं थमीं, दरिंदों ने उसे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर लाकर फेंक दिया। 

विज्ञापन


बदहवास हालत में पीड़िता किसी भी तरह कलेक्टरगंज पुलिस थाने पहुंची। पुलिस ने मामला जीआरपी का बताकर उसे जीआरपी के हवाले कर दिया। फिलहाल पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़िता की हालत बेहद नाजुक बताई जाती है। पीड़िता बोलने की स्थिति में नहीं है, इसलिए अमर उजाला के रिपोर्टर को महिला ने इशारा कर वारदात के बारे में बताया। पीड़िता की मानें तो 3 लोगों ने मिलकर उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि महिला इलाहाबाद के सिविल लाइंस इलाके में झोपड़पट्टी में रहती है। सीओ जीआरपी आरके मिश्र ने महिला का बयान दर्ज कर उचित कार्यवाही करने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महिला रेलवे लाइन के किनारे से मिली है। फिलहाल वो कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है इसलिए इलाज के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed