{"_id":"598952724f1c1b7a658b46b8","slug":"3-youth-kidnapped-and-raped-schoolgirl-in-bulandshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सो रही किशोरी को उठा ले गए 3 युवक, खंडहर में गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में सो रही किशोरी को उठा ले गए 3 युवक, खंडहर में गैंगरेप
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:26 AM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर के शिकारपुर में सलेमपुर थाना इलाके के एक गांव में घर में सो रही किशोरी को गांव के तीन युवकों ने उठा लिया। तीनों आरोपी छात्रा को एक खंडहर में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
15 वर्षीय किशोरी बुलंदशहर स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है। रविवार रात वह पिता के साथ घर में सो रही थी, जबकि उसकी मां अपने मायके गई हुई थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव के तीन युवक आए और छात्रा का मुंह दबाकर उसे घर से उठा ले गए।
आरोपियों ने उसके साथ खंडहर पड़े मकान में ले जाकर गैंगरेप किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एसओ शौकेंद्र बालियान ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर सौरभ, आकाश और पवन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।