लूट का आरोपी निकला सीरियल रेपिस्ट, 50 महिलाओं से रेप का गुनाह कबूला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई पुलिस ने गुरुवार को एक सॉफ्टवेयर कंपनी के 28 वर्षीय पूर्व कर्मचारी को लूट के आरोप में गिरफ्तार किया, लेकिन जब उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि आरोपी सीरियल रेपिस्ट है और उसने चेन्नई में करीब 50 महिलाओं का यौन शोषण किया है।
आरोपी माधन अरिवलागन कृष्णागिरि जिले के माथुर का रहने वाला है। लूट से जुड़े अपराध की जांच के लिए पुलिस उसे पूछताछ के लिए ले गई थी। इस दौरान पुलिस ने उसका मोबाइल खंगाला तो जो जानकारी सामने आई उसे देख पुलिस वाले भी दंग रह गए।
जांच अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि, अरिवलागन यौन शोषण के लिए उन महिलाओं को फंसाता था जो घर में अकेले रहती थीं। आरोपी महिला के साथ बलात्कार की वीडियो बना लेता था और उसे बार-बार ब्लैकमेल कर बलात्कार करता था। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार फिलहाल केवल एक महिला ने आरोपी के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई है, उम्मीद है कि अन्य महिलाएं आगे आकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगी।
नौकरी नहीं मिलने पर अपनाया जुर्म का रास्ता
पुलिस अधिकारी ने बताया कि, माधन ने कृष्णागिरी कॉलेज से गणित में ग्रेजुऐशन किया है। इसके बाद उसने बंगलूरू की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम किया और दो साल बाद 2015 में चेन्नई आ गया।पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान माधन ने कहा कि वह काफी समय से नई नौकरी की तलाश कर रहा था लेकिन उसे कहीं भी नौकरी नहीं मिली। जब आरोपी को नौकरी नहीं मिली तो उसने राहगीरों के साथ सड़कों पर और घरों में चोरी करना शुरू कर दिया। वह खासकर उन्हीं घर को निशाना बनाता था जिनमें महिलाएं अकेली रहती थीं। एक डकैती के दौरान उसने एक महिला का रेप कर दिया था जिसके बाद उसे इसकी लत लग गई।
पुलिस ने गुरुवार को अरिवलागन को एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की शिकायत पर हिरासत में लिया, जिसने शिकायत की थी कि आरोपी ने उसके घर के पास चाकू की नोंक पर उससे 8,500 रुपए कैश लूट लिए। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से माधन की पहचान की और फिर उसके घर से हिरासत में लिया। पुलिस ने जब उसका मोबाइल चेक किया तो उसमें कई आपत्तिजनक वीडियो थे जिसके बारे में पूछताछ करने पर आरोपी ने कबूल किया कि, वह महिलाओं का रेप कर उनका वीडियो बनाता था।