{"_id":"594f76e84f1c1bf5148b464a","slug":"23-year-old-girlfriend-plans-businessman-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्वॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद गर्लफ्रेंड ने दी शूटर को सुपारी, कहा सिर में मारना गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्वॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद गर्लफ्रेंड ने दी शूटर को सुपारी, कहा सिर में मारना गोली
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sun, 25 Jun 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या गर्लफ्रेंड और ब्यॉयफ्रेंड के झगड़े में मामला इतना ज्यादा बढ़ सकता है कि नौबत हत्या की आ जाए। लेकिन पुणे में ऐसा ही हुआ है। यहां एक युवती ने अपने ब्यॉयफ्रेंड की हत्या के लिए एक शूटर को मर्डर की सुपारी दे दी। हालांकि उसकी किस्मत अच्छी रही जो गोली लगने के बाद भी वह बच गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक अदिति कैलाश गायकवाड़ नाम की 23 वर्षीय युवती ने एक बिजनेसमैन की हत्या के लिए शूटर को पैसे दिए थे। शूटर ने बिजनेसमैन योगेश शंकर शेलर पर दो राउंड फायरिंग की, जिसमें वो घायल हो गए।
विज्ञापन
योगेश की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अदिति को गिरफ्तार कर लिया है, और उसके खिलाफ हत्या की कोशिश करने के लिए आईपीसी की धारा- 307 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, शूटर ने योगेश पर गोली चलाते समय कहा था, 'ये अदिति की तरफ से तुम्हारे लिए गिफ्ट है, उसने तुम्हारे सिर में गोली मारे के लिए कहा है।' हालांकि हाथापाई में शूटर का निशाना चूक गया और एक बुलेट उसके पैर में लगी।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ऐसा माना जा रहा है कि अदिति के पिता ने इस साल म्युनिसिपल कारपोरेशन के चुनाव में भाग लिया था। योगेश ने उनके लिए प्रचार भी किया था। इसी दौरान योगेश व अदिति मिले और उनके बीच करीबी बढ़ती गई।
लेकिन जब गायकवाड़ चुनाव हार गए तो अदिति ने इसका सारा इल्जाम योगेश पर लगाते हुए उसे जान से मारने के लिए सुपारी दे दी।