{"_id":"5ca96dccbdec2213e54bb4e3","slug":"19-year-old-girl-found-dead-in-coimbatore","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु में 19 वर्षीय लड़की का शव मिला, कॉलेज के बाद से थी लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमिलनाडु में 19 वर्षीय लड़की का शव मिला, कॉलेज के बाद से थी लापता
Sun, 07 Apr 2019 08:56 AM IST
Shilpa Thakur
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Sun, 07 Apr 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में एक 19 वर्षीय लड़की का शव मिला है। मृतक लड़की शुक्रवार सुबह से लापता थी। उसके शरीर पर चाकू के घाव भी पाए गए हैं। पुलिस का मानना है कि यौन शोषण के बाद लड़की की हत्या की गई है।
विज्ञापन
मामले पर कोयंबटूर जिला पुलिस प्रशासन का कहना है, "पोसारिपट्टी गांव के स्थानीय लोगों को शव दिखा और उन्होंने हमें सूचना दी। हमें पता चला कि लापता होने की एक शिकायत कट्टुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी। हमने शव की पहचान के लिए शिकायतकर्ता को बुलाया। शिकायतकर्ता ने बताया कि शव उसकी बेटी का है।"
विज्ञापन
अधिकारी ने आगे कहा, "हम ये पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि ये दुष्कर्म का मामला है या हत्या का। या फिर ये एक तरफा प्यार में की गई हत्या है क्योंकि लड़की के माता-पिता उसकी शादी करवा रहे थे। लड़की के शव पर चाकू के कई निशान हैं।"
विज्ञापन
अधिकारी ने आगे कहा कि लड़की कोयंबटूर के निजी कॉलेज में दूसरे वर्ष की छात्रा थी। "शुक्रवार को कॉलेज से निकलने के बाद लड़की घर नहीं पहुंची तो उसके माता-पिता ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई।"
पीड़ित लड़की का शव पोस्टमार्टम के लिए कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेज दिया गया है।