फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   16 years old girl alleges that 12 years old boy raped her in Jabalpur

12 साल के लड़के पर था रेप का आरोप, मेडिकल रिपोर्ट ने बढ़ाई लड़की की मुश्किलें

Wed, 16 Nov 2016 03:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 16 Nov 2016 03:34 PM IST
विज्ञापन
16 years old girl alleges that 12 years old boy raped her in Jabalpur
rape

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक 16 साल की लड़की ने 12 साल के लड़के पर रेप का आरोप लगाया था। लड़की का आरोप है कि लड़के ने भरोसा तोड़कर उसका रेप किया और उसे प्रेग्नेंट कर दिया। 6 महीने से प्रेग्नेंट लड़की ने बच्चे के खिलाफ थाने में बयान दर्ज कराकर लड़के की गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस ने जब लड़के से पूछताछ की तब वह जवाब नहीं दे पाया। जवाब देने में सक्षम नहीं लड़के का पुलिस ने मेडिकल टेस्ट करवाया, लेकिन रिपोर्ट में जो सामने आया वह बेहद चौंकाने वाला था। पुलिस सूत्रों के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट देने वाले डॉक्टरों ने बताया कि लड़का न तो रेप कर सकता है और न ही बाप बन सकता है। इस सच के सामने आने के बाद लड़की की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


मेडिकल रिपोर्ट के बारे में वैसे डॉक्टरों ने डिटेल में कुछ नहीं बताया, लेकिन उनका कहना है कि 12 साल का बच्चा न तो रेप कर सकता है और न ही पिता बन सकता है। बताते चलें कि लड़की ने 11 नवंबर को उसके खिलाफ उस शोषण की शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

खाना खा कर सोई लड़की के पास लेटा मिला लड़का

16 years old girl alleges that 12 years old boy raped her in Jabalpur
rape - फोटो : Demo

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता और लड़का एक ही गांव के रहने वाले हैं। लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका लड़के के घर में आना-जाना होता रहता था। एक दिन वह रात में खाना खाकर वहीं सो गई थी, लेकिन अगले दिन उसने लड़के को अपने पास में सोता हुआ पाया।

इसी आधार पर लड़की ने आरोप लगाया है कि लड़के ने उस रात उसका रेप किया। हालांकि, पुलिस लड़की के बयान और टेस्ट रिपोर्ट में फर्क आने से परेशान है। अब पुलिस लड़की का डीएनए टेस्ट करवाने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed