फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   12 year old boy arrested who murdered two year old girl

अश्लील फिल्म देख 12 साल के बच्चे ने की रेप की कोशिश, असफल होने पर कर दी बच्ची की हत्या

Sat, 09 Jun 2018 11:27 PM IST
क्राइम डेसेक, अमर उजाला
क्राइम डेसेक, अमर उजाला Updated Sat, 09 Jun 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
12 year old boy arrested who murdered two year old girl

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के हैबतपुर गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने 12 साल के एक बच्चे को 2 साल की बच्ची का बलात्कार की कोशिश और उसे मार देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। किशोर पर आरोप है कि उसने 2 साल की बच्ची की कथित तौर पर हत्या कर दी है।12 साल के इस आरोपी की गिरफ्तारी में सीसीटीवी ने अहम भूमिका निभाई है।

विज्ञापन


लड़के पर आरोप है कि उसने रेप में नाकाम होने पर बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में उसने ईंट से बच्ची का चेहरा भी कुचल दिया। मासूम 15 दिन पहले ही संभल से अपने परिवार के साथ यहां आई थी। वह अचानक घर से बाहर से गायब हो गई और करीब 14 घंटे बाद बुरी अवस्था में एक मंदिर के पास मिली। 
विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने बयान में कहा है जब बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी तभी वह उसे सुनसान इलाके में ले गया। उसने वहां उसके साथ रेप करने की कोशिश की, जिसके बाद बच्ची ने रोना शुरू कर दिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर गांव वाले ना आ जाएं, इस डर से उसने बच्ची को ईंट से मारना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पॉर्न देखता था लड़का

12 year old boy arrested who murdered two year old girl

पुलिस ने यह भी बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है। बच्ची की कमर, चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान पाए गए हैं। उसकी दाहिनी आंख भी बुरी तरह जख्मी है। जिससे साफ तौर पर पता चल रहा है कि उस पर ईंट से कई बार वार किया गया था।

गांव वालों का कहना है कि लड़का हर वक्त फोन पर पॉर्न वीडियो देखता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि बच्ची की हत्या के बाद उन्होंने गांव वालों से पूछताछ की थी और वहां लगे सीसीटीवी भी खंगाले। जिसमें लड़का बच्ची को ले जाता हुआ दिख रहा है। वहीं बच्ची के पिता ने पुलिस स्टेशन में शिकायत करते हुए अपनी पत्नी की बहन और कुछ अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed