{"_id":"5ad1cddb4f1c1b5f098b4738","slug":"11-year-old-raped-8-times-and-murdered-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: 11 साल की बच्ची का शव बरामद, शरीर पर चोट के 86 निशान, रेप के बाद हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुजरात: 11 साल की बच्ची का शव बरामद, शरीर पर चोट के 86 निशान, रेप के बाद हत्या की आशंका
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में नाबालिग बच्ची से गैंगरेप का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि गुजरात के सूरत में एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।
विज्ञापन
यहां एक 11 साल की बच्ची का शव बरामद हुआ है। उसके शरीर पर चोट के 86 निशान मिले हैं। बच्ची के प्राइवेट पार्ट में भी चोट के निशान बताए जाते हैं। बच्ची की रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगा कि बच्ची का यौन उत्पीड़न किया गया है या नहीं। सूरत सिविल अस्पताल के फोरेंसिक विभाग के प्रमुख गणेश गोवेकर के अनुसार, बच्ची को गला घोंटकर मारा गया है।
विज्ञापन
पोस्टमॉर्टम के दौरान बच्ची के शरीर पर चोट के 86 निशान मिले। ये देखने में एक से सात दिन पुराने लगते हैं। दरअसल, छह अप्रैल को सूरत के भेस्तान इलाके में एक मैदान में पुलिस को 11 साल की बच्ची का शव मिला था, जिसकी अब तक पहचान नहीं हुई है। पुलिस अधिकारी केबी झाला ने बताया कि किसी बच्चे ने 6 अप्रैल की सुबह शव देखा था। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई।