10वीं के छात्र ने किया चार साल की मासूम से दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में देवरिया जिले के सलेमपुर में 10वीं कक्षा के एक छात्र द्वारा चार साल की मासूम से रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। किराए पर रह रहे पड़ोसी युवक ने बच्ची को अपने कमरे में बुलाया और फिर उसका बलात्कार किया।
बच्ची के शरीर से रक्तस्राव होने के बाद घर वालों को पता। जानकारी मिलने पर मुहल्ले लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घर वालों ने पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अब पीड़ित को सरकारी अस्पताल में चिकित्सीय जांच के लिए भेजा।
भाटरानी थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला शख्स अपने परिवार के साथ पिपरा नाजिर वार्ड में किराए पर रहता है। इसी मकान में खुदुदूं थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव के का आरोपी भी अपनी मां के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था।
बच्ची ने बताई आरोपी की हैवानियत
मामले पर पुलिस ने जब चार साल की पीड़ित बच्ची से घटना के बारे में पूछा तो उसने बातया कि आरोपी जब कमरे में अकेले था तो उसे अपने पास बुलाया था। मामले पर बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में सूचना दी है जिसके आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज लिया है।
मेडिकल ऑफिसर के दखल के बाद हुआ मेडिकल
इस घटना में हैरान करने वाली बात यह भी सामने आई है कि मासूम से दुष्कर्म के बाद सरकारी अस्पताल के डॉक्टर उसका मेडिकल करने में भी आनाकानी करते रहे। महिला सिपाही बच्ची को लेकर जब अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने यह कहकर मना कर दिया अगले दिन आना, आज मेडिकल टेस्ट नहीं हो पाएगा।
इसके बाद महिला सिपाही अगले दिन बच्ची का मेडिकल कराने पहुंची तो अगले दिन भी डॉक्टरों ने दोपहर तक महिला सिपाही को परेशान किया। इसके बाद सिपाही ने बताया कि कोतवाली प्रभारी को बताया। कोतवाली प्रभारी ने इसे लेकर चीफ मेडिकल ऑफिसर से शिकायत की जिसके बाद बच्ची का मेडिकल किया गया।