10 साल की बच्ची ने 70 साल के बुजुर्ग को लात मारकर खुद को रेप से बचाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 साल की बच्ची ने हिम्मत की मिसाल कायम कर दी। अपने हौसले के दम पर बच्ची 70 साल के बुजुर्ग के हाथों रेप का शिकार होने से खुद को बचाया।। आरोपी बुजुर्ग जब बच्ची से रेप की कोशिश की तो बच्ची ने लात मारकर बुजुर्ग को दूर किया।
मामला मुंबई के गिरगांव सोसाइटी का है। मिड-डे के अनुसार तीन जून को एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ने चॉकलेट दिलाने के बहाने पड़ोस की बच्ची को अपने फ्टैल में ले गया। आरोपी बजुर्ग बच्ची से रेप की कोशिश करने लगा तो बच्ची ने बुजुर्ग को कई लात मारे जिससे बुजुर्ग ने बच्ची को छोड़ दिया।
बच्ची ने बुजुर्ग की हरकत के बारे में घर वालों को बताया। इसके बाद घर वालों ने वीवी रोड थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी।
25 साल से सिक्यूरिटी गार्ड था बुजुर्ग
बच्ची ने पिता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि आरोपी चंद्रमूनी शर्मा एक प्राइवेट सिक्यूरिटी कंपनी में सिक्यूरिटी गार्ड का काम करता है। आरोपी शर्मा उनका पड़ोसी है।
बच्ची के पिता ने बताया कि वह तीन जून को दो बच्चों और अपनी पत्नी के साथ घर में थे। उनकी 10 वर्षीय बच्ची कुछ बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी तभी आरोपी 70 साल के शर्मा ने बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने अपने घर में बुलाया। इस दौरान शर्मा अपने घर में अकेले था।
बच्ची जब चॉकलेट लेने गई तो वह उससे अश्लील हरकत करने लगा। इस पर बच्ची को कुछ गलत होने की आशंका हुई तो उसे आरोपी शर्मा को लातमार कर उसके चंगुल से छूटने में कामयाब रही।
पुलिस ने आरोपी चंद्रमूनी शर्मा को अब गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ रेप और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।