फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Commission is all set to make voting day friendly for People with Disabilities

तेलंगाना चुनाव को दिव्यांग फ्रेंडली बनाने में जुटा आयोग, मिलेंगी कई सुविधाएं

Wed, 24 Oct 2018 12:11 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Oct 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
Commission is all set to make voting day friendly for People with Disabilities
ब्रेल चुनाव पहचान पत्र, व्हील चेयर, मुफ्त यात्रा और चुनाव केंद्र पर रैंप, ये कुछ सुविधाएं हैं जो दिव्यांगों को तेलंगाना विधानसभा चुनाव के मतदान वाले दिन उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन


दिव्यांग कल्याण विभाग के कमिश्नर ने बताया कि मतदान के दिन दिव्यांगों की मदद के लिए स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह देश में पहली बार है जब नेत्रहीन मतदाताओं के लिए ब्रेल मतदाता पहचान पत्र जारी किए गए हैं। इसके अलावा दिव्यांगों को मतदान केंद्र तक मुफ्त यात्रा और चुनाव केंद्र पर रैंप की सुविधा भी पहली बार उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन


तेलंगाना के मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि दिव्यांगों की सहूलियत के लिए मतदान केंद्र पर व्हील चेयर की भी सुविधा रहेगी और उनकी सहायता के लिए स्वयंसेवक तैनात किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने मंगलवार को चुनाव की तैयारियों को लेकर संतोष जताया। ईवीएम मशीन की जांच के अलावा सभी जिलाधिकारियों और पुलिस टीम ने आचार संहिता की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस के अफसरों से तेलंगाना के इन चुनाव में आपसी सहयोग से काम कर नए कीर्तिमान स्थापित करने की अपील की। गौरतलब है कि प्रदेश में एक ही चरण में 7 दिसंबर को मतदान होना है। राज्य में कुल 5 लाख दिव्यांग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed