फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Colonised mindset over country moving towards intellectual freedom time to write 'correct' history: RSS leader

RSS: 'भारत बौद्धिक स्वतंत्रता की ओर बढ़ रहा, यह सही इतिहास लिखने का समय', दत्तात्रेय होसबोले का बड़ा बयान

Mon, 02 Oct 2023 06:20 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 02 Oct 2023 06:20 PM IST
सार

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा आयोजित 'अखिल भारतीय शिक्षक सम्मान समारोह' में संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले बोले, भारत बौद्धिक स्वतंत्रता की ओर बढ़ रहा है। औपनिवेशिक मानसिकता पूरी तरीके से खत्म हो गई है।

विज्ञापन
Colonised mindset over country moving towards intellectual freedom time to write 'correct' history: RSS leader
दत्तात्रेय होसबोले (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा आयोजित अखिल भारतीय शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों और प्रोफेसरों की एक सभा आयोजित की गई। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने शिरकत की। सोमवार को अपने संबोधन में उन्होंने कहा, भारत बौद्धिक स्वतंत्रता की ओर बढ़ रहा है। एक समय था जब देश के समर्थन में बोलने पर नफरत की नजर से देखा जाता था। औपनिवेशिक मानसिकता अब पूर्ण रुप से खत्म हो गई है।
विज्ञापन


अपने संबोधन के जरिए दत्तात्रेय होसबोले ने भारत विरोधियों पर व्यंग्यात्मक तरीके से हमला किया। उन्होंने कहा, जब अंधेरा दूर हो जाता है, तो कुछ विरोधी शक्तियां हल्ला करती है। वह ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि वह सूरज को देखना पसंद नहीं करते हैं। साथ ही देशभक्तों को इंगित करते हुए उन्होंने कहा, हम वे लोग हैं जो रोशनी पसंद करते हैं और रोशनी लाने पर विश्वास रखते हैं। न हम सामाजिक विरोधियों के आगे झुकते हैं और हम उनसे डरते हैं।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा, भारत के स्व को जागृत करने का सही समय आ गया है। इसलिए देश के सही इतिहास को सामने लाने की जरूरत है। ऐसे कई उदाहरण हैं जहां छात्रों को राष्ट्र और राष्ट्र संस्कृति से संबंधित विषयों पर पीएचडी करने से रोक दिया गया, जबकि कुछ को सही इतिहास पर पीएचडी करने की अनुमति नहीं दी गई। दत्तात्रेय होसबोले ने कहा हम बौद्धिक स्वतंत्रता की ओर बढ़ रहे हैं। बौद्धिक संघर्ष की इस लड़ाई में बुद्धिजीवियों की सख्त जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed