जिस बिल्डिंग में लगी आग वहां नहीं लगे थे सुरक्षा उपकरण- अग्निशमन अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली के रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी इलाके की एक बिल्डिंग में भीषण आग लगने के कारण 43 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 50 लोगों को बचा लिया गया है। इस हादसे को लेकर दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि जिस बिल्डिंग में आग की घटना घटी वहां कोई अग्नि सुरक्षा उपकरण नहीं लगाए गए थे। साथ ही इस बिल्डिंग को डीएफएस से भी अनुमति नहीं मिली थी।
Atul Garg, Chief Fire Officer, Delhi Fire Service (DFS) on fire incident at Rani Jhansi Road: The building did not have fire clearance from DFS and no fire safety equipment were found installed in the premises.
— ANI (@ANI) December 8, 2019विज्ञापन
बता दें कि आग रविवार सुबह लगभग साढ़े चार बजे अनाज मंडी की एक बिल्डिंग की छठी मंजिल में लगी, जहां अवैध रूप से बैग बनाने और पैकिंग करने की फैक्टरी चलती थी। चंद घंटों में आग की लपटों ने फैक्टरी में सो रहे मजदूरों को चपेट में ले लिया।
संकरी बिल्डिंग और पतली गलियों ने बढ़ाई परेशानी
जिस बिल्डिंग में आग लगी, वह घनी आबादी वाले आवासीय इलाके में स्थित है। आसपास के घरों और इमारतों के बीच पर्याप्त जगह भी नहीं है। इसके साथ ही बिल्डिंग के अंदर काफी संकरी जगह है। आग छठी मंजिल में लगी थी, इसलिए लोगों को पहले तो पता नहीं चल पाया।
जब तक धुआं उठा और लोगों को समझ आया कि कहीं आग लगी है, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आग और धुआं चारों ओर फैल गया था। बिल्डिंग में इतनी खुली जगह नहीं थी कि लोग भाग पाएं, इसलिए जो लोग जहां थे वो वहीं फंस गए। लोगों के लिए अपने कमरे या मंजिल से बाहर आ पाना मुश्किल हो रहा था और धुआं लगातार बढ़ता जा रहा था।