फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   chhattisgarh election 2018: voter selfie zone

छत्तीसगढ़ चुनावः मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए वोटर सेल्फी जोन का सहारा

Fri, 09 Nov 2018 01:27 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Nov 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
chhattisgarh election 2018: voter selfie zone
voter selfie zone
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की गहमागहमी चरम पर है। जहां एक तरफ राजनीतिक दल जोरशोर से चुनाव प्रचार में लगे हैं वहीं चुनाव आयोग भी मतदाताओं को लुभाने के लिए नए-नए प्रयोग कर रहा है। इसी के तहत छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को प्रोत्साहित करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदान केंद्रों पर वोटर सेल्फी जोन बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


मतदाताओं को मतदान में व्यापक सहभागिता निभाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 5 उत्कृष्ट सेल्फी का चयन कर संबंधित मतदाताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। युवा वोटर मतदान केंद्रों तक पहुंचे इसके लिए आयोग इस तरह की पहल कर रहा है।
विज्ञापन


वोट देने के बाद सेल्फी खींचने का चलन हर वर्ग के वोटरों में बढ़ता जा रहा है, जिसको देखते हुए सूबे की 90 विधानसभा सीटों के 23 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ में से कुछ पर यह सुविधा रहेगी। इस वोटर सेल्फी जोन में आकर्षक और सुंदर पोस्टर होगा, जिसके सामने मतदाता खड़े होकर सेल्फी खींच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाता सेल्फी खींच कर उसे अपने ईपिक नंबर और विधानसभा क्षेत्र का नाम उल्लेखित कर अपने फेसबुक और ट्विटर पर #chhattisgarhvotes के साथ @CEOChhattisgarh को Tag कर पोस्ट कर सकते हैं।  इसके साथ ही ईमेल cgelectionselfiecontest@gmail.com पर भेज सकते हैं। इस बार प्रदेश में करीब 60 लाख से ज्यादा वोटर 29 साल से कम उम्र के हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed