फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Bihar JDU leader Maheshwar Singh joins Rashtriya Janata Dal, Tejashwi Yadav CM nitish kumar

बिहार: जेडीयू नेता महेश्वर सिंह ने थामी लालू की 'लालटेन', तेजस्वी ने दिलाई आरजेडी की सदस्यता

Sat, 03 Jul 2021 03:22 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 03 Jul 2021 03:22 PM IST
सार

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता और पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का दामन थाम लिया है। उन्होंने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर आरजेडी की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन
Bihar JDU leader Maheshwar Singh joins Rashtriya Janata Dal,  Tejashwi Yadav CM nitish kumar
Maheshwar Singh Tejashwi yadav - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार की राजनीति में इन दिनों उथल-पुथल जारी है। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता और पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का दामन थाम लिया है। उन्होंने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर आरजेडी की सदस्यता ग्रहण की। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। तेजस्वी यादव ने बताया कि मेरे पिता के सहयोगी और दो बार विधायक रहे चुके महेश्वर सिंह ने पार्टी में वापसी की है। मुझे भरोसा है कि उनके लौटने से हमारी पार्टी मजबूत होगी। 

विज्ञापन
 

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव इस दौरान नीतीश सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में बिना "आरसीपी टैक्स" या रिश्वत दिए कोई काम नहीं होता। भ्रष्टाचार के लिए नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। कानून और व्यवस्था का पालन नहीं किया जा रहा है और इसके बारे में कुछ भी नहीं किया जाता है। बिहार की जनता भ्रष्टाचार से परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed