फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   AAP Leader Harpal Singh Cheema said, Amarinder Singh is Captain of scams

हरपाल सिंह चीमा ने कहा, अमरिंदर सिंह घोटालों के कैप्टन, भ्रष्टाचारियों पर नहीं कर रहे कार्रवाई

Sat, 12 Jun 2021 03:32 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 12 Jun 2021 03:32 PM IST
सार

चीमा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में इस समय राजनीतिक नाटक खेला जा रहा है। आरोपियों की लिस्ट केन्द्रीय इकाई को दिखाने और उनमें बदलाव करने का नाटक किया जा रहा है...

विज्ञापन
AAP Leader Harpal Singh Cheema said, Amarinder Singh is Captain of scams
हरपाल सिंह चीमा - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

आम आदमी पार्टी के नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा है कि अमरिंदर सिंह सरकार भ्रष्टाचार कर रहे नेताओं-अधिकारियों को बचा रही है। उसके अनेक मंत्री भ्रष्टाचार कर रहे हैं, लेकिन सरकार उन पर कार्रवाई करने की बजाय उनका संरक्षण कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमरिंदर सिंह घोटालों के कैप्टन बनकर रह गये हैं क्योंकि पंजाब की जनता की कमाई उनके संरक्षण में ही लूटी जा रही है, लेकिन वे कुछ भी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।   

विज्ञापन


चीमा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में इस समय राजनीतिक नाटक खेला जा रहा है। आरोपियों की लिस्ट केन्द्रीय इकाई को दिखाने और उनमें बदलाव करने का नाटक किया जा रहा है। अगर पंजाब सरकार वाकई कोई कदम उठाना चाहती है तो उसे आरोपी नेताओं-अधिकारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। केवल कार्रवाई करते रहने का दिखावा नहीं करना चाहिये।  
विज्ञापन


हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यह साबित हो चुका है कि अमरिन्दर सिंह को सिर्फ मुख्यमंत्री की कुर्सी की लालसा है। कैप्टन अमरिन्दर सिंह को न तो दलित विद्यार्थियों की पढ़ाई की कोई चिंता है और न ही किसी किसान-युवा की तकलीफ से उन्हें कोई परेशानी है। वे केवल अपनी कुर्सी सुरक्षित रखना चाहते हैं और इसके आलावा और किसी भी अन्य चीज पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार जल्द से जल्द बर्खास्त कर दी जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed