फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   30,000 Paramilitary Personnel To Guard Amarnath Yatra Routes

अमरनाथ यात्रा के रूटों पर तैनात होंगे 30 हजार अर्द्धसैनिक जवान

Wed, 14 Jun 2017 06:01 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली 
एजेंसी/ नई दिल्ली  Updated Wed, 14 Jun 2017 06:01 AM IST
विज्ञापन
 30,000 Paramilitary Personnel To Guard Amarnath Yatra Routes
- फोटो : File Photo
29 जून से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा लगभग 30 हजार जवानों की तैनाती की जाएगी। तीर्थ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को दो रूटों पर तैनात किया जाएगा। 
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे। स्थानीय पुलिस बल के अलावा वहां पर लगभग 30 हजार अर्द्धसैनिक बलों को लगाया जाएगा। इस तीर्थयात्रा की शुरुआत 29 जून को होगी और यह 7 अगस्त तक समाप्त होगी।
विज्ञापन


यह तीर्थस्थल हिमालय पर 12,756 फुट की ऊंचाई पर स्थित है जो कि श्रीनगर से 141 किमी दूर है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड हर साल इस तीर्थयात्रा का आयोजन करता है। उसने तीर्थयात्रियों के लिए एक दिशानिर्देश जारी किए हैं जिसमें 14 हजार फुट की ऊंचाई पर ट्रेक से जाना भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जो लोग ट्रेक से धार्मिक स्थल जाना चाहते हैं उन्हें एक प्रमाणपत्र बनवाना अनिवार्य है। इसमें कहा गया है कि 13 से कम उम्र वाले और 75 से अधिक उम्र वालों को तीर्थयात्रा में शामिल होने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed