फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   15 students get minor injuries and 2 students serious due to school bus child abuse

आंध्र प्रदेश में स्कूल बस पलटने से 20 बच्चे घायल, 6 की हालत गंभीर

Mon, 28 Jan 2019 11:34 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुंटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुंटूर Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 28 Jan 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
15 students get minor injuries and 2 students serious due to school bus child abuse
आंध्र प्रदेश में स्कूल बस पलटी - फोटो : ANI
आंध्र प्रदेश के गुंटुर जिले में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां स्कूल बस पलटने से 20 बच्चे घायल हो गए हैं। जिनमें से 6 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। ये एक निजी स्कूल की बस है।

loader
 


घायलों को इलाज के लिए मचरला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस का कहना है कि बस में 52 बच्चों के अलावा स्कूल अध्यापक भी था। ये हादसा जिले के श्री शैलम-मचरला हाईवे पर हुआ है। पीड़ित बच्चे मंडाडी और उप्पलापाडु गांव से हैं। वह वेलदुर्थी स्थित अपने स्कूल जा रहे थे।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

पुलिस के अनुसार ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया था, जिसके चलते ये हादसा हुआ। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed