फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   10 percent discount on fares for taking online e-tickets for dtc and cluster buses in delhi

दिल्ली: बसों में ई-टिकटिंग एप से टिकट लेने पर किराये में 10 फीसदी की छूट

Sat, 17 Jul 2021 06:47 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 17 Jul 2021 06:47 PM IST
सार

दिल्ली में डीटीसी और क्लस्टर बसों को मिलाकर लगभग 6750 बसें हैं। इसमें औसतन 49 लाख यात्री रोज़ाना यात्रा करते हैं। कोविड महामारी के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए ई-टिकटिंग का प्रस्ताव किया गया था...

विज्ञापन
10 percent discount on fares for taking online e-tickets for dtc and cluster buses in delhi
बस टिकट - फोटो : Amar Ujala (File)

विस्तार

दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक परिवहन में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। अब डीटीसी और क्लस्टर बसों में दिल्ली सरकार के ई-टिकटिंग एप ('वन दिल्ली' एप) से टिकट बुक करने पर किराये में 10 फीसदी की छूट मिलेगी। एप पर ई-टिकट लेने के अलावा बसों के आने का अनुमानित समय और इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने वाले चार्जिंग स्टेशन सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती हैं। अब तक कुल खरीदे गए टिकटों का लगभग छह फीसदी एप के माध्यम से ख़रीदा गया है। एप अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है।

विज्ञापन

6750 बसें, 49 लाख यात्री

दिल्ली में डीटीसी और क्लस्टर बसों को मिलाकर लगभग 6750 बसें हैं। इसमें औसतन 49 लाख यात्री रोज़ाना यात्रा करते हैं। कोविड महामारी के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए ई-टिकटिंग का प्रस्ताव किया गया था। अब ई-टिकटिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने किराए में छूट का प्रस्ताव किया है। अनुमान है कि इस योजना के बाद ई-टिकटिंग को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed