फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Most Fatal Place On Earth Red Zone Of France Known As Zone Rouge Ajab Gajab News

Ajab Gajab: इस खतरनाक जगह पर 100 साल से नहीं गया कोई इंसान, किसी समय में था आबाद

Wed, 24 Jul 2024 06:49 PM IST
ज्योति मेहरा टीम फिरकी, नई दिल्ली
टीम फिरकी, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 24 Jul 2024 06:49 PM IST
सार

आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां बीते 100 सालों से कोई नहीं गया और यह बिल्कुल वीरान है। यह जगह इतनी सुनसान है कि यहां किसी इंसान की परछाई तक नजर नहीं आती है।

विज्ञापन
Most Fatal Place On Earth Red Zone Of France Known As Zone Rouge Ajab Gajab News
यहां 100 साल से नहीं गया कोई इंसान - फोटो : istock

विस्तार

Red Zone Of France: धरती पर कई ऐसी जगहें मौजूद हैं जो बेहद वीरान हैं, तो वहीं कुछ स्थान ऐसे भी हैं जो रहस्यमय लगते हैं। ऐसी जगहों से जुड़ी कई डरावनी कहानियां प्रचलित होती हैं, जिसकी लोग वहां जाने से अक्सर बचते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां बीते 100 सालों से कोई नहीं गया और यह बिल्कुल वीरान है। यह जगह इतनी सुनसान है कि यहां किसी इंसान की परछाई तक नजर नहीं आती है। लेकिन ऐसा हमेशा से नहीं था। दरअसल, 100 साल पहले यह जगह लोगों से आबाद थी। पर एक घटना के बाद सब बदल गया और अब वहां कोई भी नहीं जाता। यहां तक जानवरों के लिए भी यहां जाने पर पाबंदी है। ये खतरनाक जगह फ्रांस के उत्तर-पूर्वी इलाके में स्थित है। यहां लोगों के न आने के पीछे एक वजह है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

विज्ञापन


इस रहस्यमयी जगह का नाम 'जोन रोग' है। यहां पर जगह-जगह पर 'डेंजर जोन' के बोर्ड लगे हुए हैं। यह लोगों को सावधान करने के लिए लगाया गया है कि अगर कोई गलती से भी इसके आसपास आ गया तो वह आगे न बढ़े। इसे 'रेड जोन' के नाम से भी जाना जाता है। बताया जाता है कि प्रथम विश्व युद्ध से पहले इस इलाके में नौ गांव हुआ करते थे, जहां लोग खेती-बाड़ी कर अपना गुजारा करते थे। पर विश्व युद्ध के समय इस जगह पर इतनी बमबारी हुई की पूरा इलाका तहस-नहस हो गया और कई लोग इसमें मारे गए। इसके बाद ये जगह रहने लायक नहीं रही।
विज्ञापन


Wave Arizona: दूसरी दुनिया जैसी लगती है धरती पर मौजूद ये जगह, चट्टानों का रूप रंग करता है हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि पूरे इलाके में भारी मात्रा में केमिकल युक्त युद्ध सामग्री फैली हुई है, जिसकी वजह इस स्थान की जमीन जहरीली हो गई है। साथ ही यहां का पानी में भी जानलेवा हो चुका है। यह इलाका इतना बड़ा है और इस पूरे इलाके की जमीन और पानी को केमिकल मुक्त बनाना भी संभव नहीं था। ऐसे में फ्रांस सरकार ने यहां लोगों के लिए यहां आने पर पाबंदी लगा दी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed