{"_id":"5bc7a876bdec2269ae772b5e","slug":"sue-against-the-four-army-personnel-in-the-crime-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से दुष्कर्म में चार सैन्यकर्मियों के खिलाफ मुकदमा, सेना ने भी शुरू की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से दुष्कर्म में चार सैन्यकर्मियों के खिलाफ मुकदमा, सेना ने भी शुरू की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Updated Thu, 18 Oct 2018 02:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के सैनिक अस्पताल में काम करने वाली एक महिला से 2015 में कथित छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोप में चार सैन्यकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उस वक्त चारों आरोपी भी उसी अस्पताल में कार्यरत थे।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस के अलावा सेना भी चारों आरोपियों के खिलाफ ‘कोर्ट ऑफ इनक्वायरी’ शुरू कर चुकी है। पुलिस ने बताया कि कथित वारदात 2015 में जनवरी से जून के बीच की है। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, वह उस रात नाइट ड्यूटी में थी, जब उसी अस्पताल में कार्यरत एक सैन्यकर्मी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
जब पीड़िता ने इसके बारे में दूसरे कर्मचारी को बताया तो, पहले तो उसने आरोपी पर कार्रवाई की बात की, लेकिन उसने भी बाद में यह संदेश वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कथित दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि इस घटना के कुछ दिनों बाद दो और कर्मचारी पीड़िता के पास पहुंचे और उसके साथ दुष्कर्म किया। परेशान होकर पीड़िता इस साल इंदौर में एक एनजीओ के पास मदद के लिए पहुंची। तब एनजीओ ने पुलिस में इसकी शिकायत की।
इंदौर पुलिस ने मंगलवार की रात को पुणे पुलिस को इसकी सूचना दी और तब जाकर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ। इस बीच दक्षिणी कमान के एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि पुलिस शिकायत से पहले ही कोर्ट ऑफ इनक्वायरी शुरू की जा चुकी है।