फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Shivsena leader sanjay raut said Chief Minister uddhav thackeray will Designated MLC

उद्धव ठाकरे मनोनीत होंगे, एमएलसी बनेंगे, मुख्यमंत्री बने रहेंगेः संजय राउत

Tue, 21 Apr 2020 06:25 PM IST
Harendra Chaudhary शशिधर पाठक/सुरेन्द्र मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली/मुंबई
शशिधर पाठक/सुरेन्द्र मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली/मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 21 Apr 2020 06:25 PM IST
सार

  • चंद्रकांत पाटील राष्ट्रपति हैं क्या?
  • यह मुख्यमंत्री की नहीं कैबिनेट की सिफारिश है
  • आपात स्थिति है, चुनाव आयोग ने टाला चुनाव, चारा क्या है?
  • 26 मई आने दीजिए, इस्तीफा नहीं देंगे उद्धव और न मंत्रिमंडल देगा

विज्ञापन
Shivsena leader sanjay raut said Chief Minister uddhav thackeray will Designated MLC
संजय राउत-उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media (सांकेतिक)

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को राज्यपाल एमएलसी मनोनीत करेंगे। शिवसेना के राज्यसभा में नेता संजय राउत को इसका पूरा भरोसा है। राउत ने कहा कि उद्धव को एएलसी मनोनीत करना संविधान सम्मत है। महाराष्ट्र और दूसरे राज्यों में ऐसा हुआ है।
विज्ञापन


वैसे भी उद्धव को एमएलसी मनोनीत करने की सिफारिश मुख्यमंत्री ने नहीं बल्कि महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट ने की है। इसलिए राज्यपाल को उन्हें एमएलसी मनोनीत करना होगा।

विज्ञापन

चंद्रकांत पाटील कोई राष्ट्रपति हैं?

संजय राउत ने भाजपा के नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील को अपने अंदाज में निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे को एमएलसी मनोनीत करने को लेकर पाटील राष्ट्रपति की तरह सवाल उठा रहे हैं। क्या यह सिफारिश संविधान सम्मत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि चंद्रकांत पाटील ने कहा है कि राज्यपाल को उद्धव को एमएलसी मनोनीत करने के पीछे तमाम कानूनी बाधाएं हैं। उद्धव को उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों के तहत एमएलसी मनोनीत नहीं किया जा सकता, क्योंकि मनोनीत किए जाने वाले एमएलसी के रिक्त कार्यकाल में छह महीने से कम का समय बचा है।

पाटील का यह भी आरोप है कि उद्धव ठाकरे अपनी संपत्ति घोषित नहीं करना चाहते। इसलिए वह राज्यपाल से मनोनीत होकर विधानपरिषद के जरिए मुख्यमंत्री बने रहना चाहते हैं। राज्यपाल के मनोनीत एमएलसी को नामांकन फार्म नहीं भरना होता। अपराधिक रिकार्ड, संपत्ति का ब्यौरा नहीं देना होता।

यह आपात काल है, चुनाव आयोग ने टाला चुनाव, समझिए

संजय राउत ने कहा कि चंद्रकांत पाटील क्या कह रहे हैं, उसपर मुझे नहीं जाना है। उद्धव ठाकरे प्रोफेशनल फोटोग्राफर रहे हैं। सामना के प्रधान संपादक, सोशल वर्कर रहे हैं। इसी बिना पर कैबिनेट ने राज्यपाल से उन्हें एमएलसी मनोनीत करने की सिफारिश की है। राउत ने कहा कि चुनाव आयोग ने कोविड-19 संक्रमण के फैलाव की आशंका को देखते हुए चुनाव टाला है।

इसमें उद्धव का दोष नहीं है। इसके लिए शिवसेना जिम्मेदार नहीं है। चुनाव आयोग, चुनाव टालेगा तो उद्धव कैसे सदस्य बन जाएंगे? इसलिए यह आपात स्थिति है। इसे राज्यपाल को भी समझना पड़ेगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना किसी और विकल्प पर नहीं सोच रही है। न ही उद्धव ठाकरे मंत्रिमंडल समेत इस्तीफा देकर दोबारा शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि मुझपर यकीन कीजिए।

अभी 27 मई तक उद्धव ठाकरे बिना विधानसभा का सदस्य बने मुख्यमंत्री रह सकते हैं। तबतक राज्यपाल अपना निर्णय लेकर उन्हें एमएलसी मनोनीत कर देंगे।

विधान परिषद में नामित तीन सदस्य हो चुके हैं मुख्यमंत्री

महाराष्ट्र में राज्यपाल द्वारा मनोनीत तीन सदस्य राज्य के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। 2 फरवरी 1983 को मुख्यमंत्री बने वसंतदादा पाटिल, 3 जून 1985 को मुख्यमंत्री बने शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर, 12 मार्च 1986 को मुख्यमंत्री पद की कुर्सी संभालने वाले शंकरराव चव्हाण भी विधान परिषद सदस्य हो चुके हैं।

इसके अलावा 1993 में मुंबई बम धमाके के बाद सुधाकर राव नाईक की जगह मुख्यमंत्री बने शरद पवार भी विधान परिषद सदस्य बने थे।

उत्तर प्रदेश के सन 1961 फार्मूले पर आश्वस्त है शिवसेना

शिवसेना उत्तर प्रदेश के साल 1961 के फार्मूले का भी जोरशोर से प्रचार कर रही है। शिवसेना के नेता आश्वस्त हैं कि इस आधार पर उद्धव ठाकरे को अवश्य ही राज्यपाल एमएलसी मनोनीत करेंगे।



शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में 1961 में चंद्रभान गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद गुप्ता को राज्यपाल ने विधान परिषद के लिए नामित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed