फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Naxals killed in encounter in Gadchiroli forest says police news and updates

पुलिस की बड़ी कामयाबी: गढ़चिरौली के जंगलों में चलाया सर्च ऑपरेशन, 26 नक्सली ढेर, चार पुलिसकर्मी घायल

Sat, 13 Nov 2021 07:31 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 13 Nov 2021 07:31 PM IST
सार

अधिकारियों के मुताबिक आज सुबह ग्यारहपत्ती जंगल के धनोरा इलाके में मुठभेड़ हुई। शाम तक चली इस मुठभेड़ में अब तक 26 नक्सलियों को मार गिराया गया है। आंकड़ा अभी बढ़ भी सकता है।

विज्ञापन
Naxals killed in encounter in Gadchiroli forest says police news and updates
नक्सली (प्रतीकात्मक फोटो)

विस्तार

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के जंगलों में शनिवार को पुलिस के सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में 26 नक्सली ढेर हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, यह मुठभेड़ आज सुबह ग्यारहपत्ती जंगल के धनोरा इलाके में हुई। गढ़चिरौली के एसपी अंकित गोयल ने कहा कि गढ़चिरौली जिले के ग्यारहपत्ती के जंगलों में आज महाराष्ट्र पुलिस की सी-60 यूनिट के साथ मुठभेड़ में 26 नक्सलियों का सफाया कर दिया गया है।
विज्ञापन


मुठभेड़ में चार जवान घायल हुए हैं। घायल पुलिसकर्मियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद इन्हें एयरलिफ्ट किया गया। इन्हें नागपुर के क्रिटिकल केयर कॉमप्लेक्स ऑफ ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया है। जहां इनका इलाज जारी है। अस्पताल ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


शनिवार सुबह शुरू हुआ ऑपरेशन 
जिला पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने कहा कि हमने जंगल से अब तक 26 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। मुठभेड़ सुबह मर्दिनटोला वन क्षेत्र के कोरची में उस समय हुई, जब सी-60 पुलिस कमांडो की एक टीम तलाशी अभियान चला रही थी। हालांकि, अभी तक मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है। सूत्रों के मुताबिक, मारे गए नक्सलियों में एक शीर्ष विद्रोही नेता भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दूसरी सबसे लंबी मुठभेड़, बढ़ सकता है आंकड़ा
गोयल ने बताया कि यह मुठभेड़ गढ़चिरौली के इतिहास में दूसरी सबसे लंबी मुठभेड़ थी। यह करीब 10 घंटे तक चली। इससे पहले 23 अप्रैल 2018 को गढ़चिरौली पुलिस ने दो अलग-अलग झड़पों में 40 माओवादियों को मार गिराया गया था। पुलिस अभी मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त में लगी हुई है। इनकी संख्या बढ़ भी सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस के साथ मुठभेड़ में मिलिंद तेलतुंबड़े नाम के एक बड़े नक्सली के मारे जाने की सूचना है। इस पर 50 लाख रुपए का इनाम था।


ठाणे में ‘ऑल आउट’ अभियान के तहत 143 गिरफ्तार वहीं,  ठाणे में पुलिस द्वारा चलाए गए एक ऑल आउट ऑपरेशन के तहत शनिवार को 143 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार और शुक्रवार की रात चलाए गए इस अभियान में कम से कम 126 पुलिस अधिकारियों और 684 कर्मियों ने हिस्सा लिया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, अशोक मोराले ने कहा कि नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत 61 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 21 को महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने कहा कि 15 लोगों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे। इनमें से चार को जुआ खेलने और 14 को बगैर लाइसेंस हथियार रखने, मुंबई निषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था। इनमें कुछ फरार आरोपी भी थे। अधिकारी ने कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाने के कुल 32 मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed