फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   MNS warns maharashtra government for local train in Mumbai

मुंबई में अब लोकल ट्रेन को लेकर मुखर हुई मनसे, सरकार को दी चेतावनी

Thu, 17 Sep 2020 07:01 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 17 Sep 2020 07:01 PM IST
सार

मनसे महासचिव संदीप देशपांडे ने राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि यदि लोकल ट्रेन चालू नहीं की गई, तो हम कानून तोड़ने को विवश होंगे...

विज्ञापन
MNS warns maharashtra government for local train in Mumbai
Mumbai Local - फोटो : Amar Ujala (File)

विस्तार

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अब लोकल ट्रेन चलाने की मांग तेज हो गई है। इस मुद्दे पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने भी सरकार को घेरा है। मनसे महासचिव संदीप देशपांडे ने राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि यदि लोकल ट्रेन चालू नहीं की गई, तो हम कानून तोड़ने को विवश होंगे। मनसे नेता देशपांडे ने बेस्ट बस में भीड़ का वीडियो ट्वीट कर ठाकरे सरकार से सवाल किया है कि क्या बस की भीड़ से कोरोना का खतरा नहीं है। क्या सिर्फ लोकल ट्रेन से ही कोरोना का खतरा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लगता है, सरकार को जनता की समस्या से कोई सरोकार नहीं है। खासकर, मुंबई के बाहर नाला सोपारा, वसई, विरार, ठाणे, कल्याण, अंबरनाथ. बदलापुर कर्जत और कसारा आदि उपनगरों से आने वाले नागरिकों को आधा दिन बस के सफर में ही बीत रहा है। इससे सरकार के प्रति आमजन का गुस्सा भी उफान पर है।
विज्ञापन

बस ही एकमात्र है विकल्प

दरअसल, अनलॉक प्रक्रिया के साथ ही मुंबई महानगर में दफ्तर, दुकान, मॉल आदि खोल दिए गए हैं। लेकिन उपनगर में रहने वाले लोगों के लिए आने-जाने का एकमात्र साधन बस है। क्योंकि लोकल ट्रेनों

विज्ञापन
विज्ञापन

में सिर्फ अतिआवश्यक सेवा से जुड़े लोगों को ही आने-जाने की अनुमति है। उसके लिए सरकार की ओर से बकायदा क्यूआर कोड जारी किया गया है। सड़कों पर जाम की स्थिति के चलते लोग बस में चार-चार घंटे की कष्टदायी यात्रा कर रोजी-रोटी के लिए काम पर जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed