फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra: North Indian society honored Asian Games silver medalist Aishwarya Mishra

Maharashtra: उत्तर भारतीय समाज ने किया एशियन गेम्स में रजत पदक विजेता ऐश्वर्या मिश्रा को किया सम्मानित

Mon, 16 Oct 2023 01:36 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 16 Oct 2023 01:36 PM IST
सार

संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि ऐश्वर्या ने न केवल मुंबई और महाराष्ट्र बल्कि उत्तर प्रदेश और उत्तर भारतीय समाज का भी नाम रोशन किया है। ऐश्वर्या मिश्रा सम्मान समारोह में उत्तर भारतीय समाज की तरफ से ऐश्वर्या मिश्रा से ओलंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर लाने का आशीर्वाद दिया गया...

विज्ञापन
Maharashtra: North Indian society honored Asian Games silver medalist Aishwarya Mishra
Aishwarya Mishra - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चीन में संपन्न हुए एशियाई खेलों में 4×400 मीटर रिले स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और समाज का नाम रोशन करने वाली उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की ऐश्वर्या मिश्रा का रविवार को भव्य सत्कार किया गया। मुंबई में उत्तर भारतीयों की शीर्ष संस्था उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने बांद्रा पूर्व स्थित संघ भवन में आयोजित एक समारोह में दो लाख रुपये का चेक, शॉल और श्रीफल देकर उन्हें सम्मानित किया।

विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि ऐश्वर्या ने न केवल मुंबई और महाराष्ट्र बल्कि उत्तर प्रदेश और उत्तर भारतीय समाज का भी नाम रोशन किया है। ऐश्वर्या मिश्रा सम्मान समारोह में उत्तर भारतीय समाज की तरफ से ऐश्वर्या मिश्रा से ओलंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर लाने का आशीर्वाद दिया गया। संघ ने ऐश्वर्या के पिता कैलाश नाथ मिश्रा और माता आशा मिश्रा का भी सम्मान किया। इस दौरान ऐश्वर्या मिश्रा ने कहा कि समाज की तरफ से सम्मानित होने गर्व महसूस हो रहा है। एक खिलाड़ी होने के नाते मुझे ज्यादा बोलना तो नहीं आता, लेकिन मुझे जो सफलता मिली, उसमें मेरे माता-पिता की अहम भूमिका रही है। सत्कार कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम तिवारी, उपाध्यक्ष संजय सिंह, भाजपा नेता अजय सिंह, डॉ किशोर सिंह, रमेश बहादुर सिंह, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन

कृपाशंकर सिंह और आचार्य त्रिपाठी ने भी ऐश्वर्या को दिया सम्मान

ऐश्वर्या की उपलब्ध पर मुंबई के उत्तर भारतीय समाज में खुशी की लहर है। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री व भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह सहित अखिलेश चौबे और मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने भी ऐश्वर्या के रजत पदक जीतने पर उन्हें एक-एक लाख रुपये देकर सम्मानित किया है। आचार्य त्रिपाठी ने ऐश्वर्या के दहिसर स्थित घर जाकर उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एशियंस गेम्स के बाद ओलंपिक की तैयारी में जुटेंगी ऐश्वर्या

ऐश्वर्या मिश्रा मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला स्थित रामपुर ब्लॉक के सुल्तानपुर गांव की निवासी हैं। उनके पिता कैलाश मिश्रा मुंबई के पूर्वी उपनगर दहिसर में फल व सब्जी बेचते हैं। वहीं, उनका भाई कंप्यूटर इंजीनियर है। कैलाश मिश्रा 10वीं की पढ़ाई में फेल होने के बाद 16 साल की उम्र में मुंबई आ गए थे। ऐश्वर्या ने कहा कि अब एक सप्ताह के बाद से वह ओलंपिक की तैयारी शुरू करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed