फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Getting up in the comment BJP, Gadkari display the voice: NCP

गडकरी की टिप्पणी भाजपा के अंदर उठ रही आवाज को करती है प्रदर्शित : राकांपा

Mon, 28 Jan 2019 05:40 PM IST
Trainee Trainee भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 28 Jan 2019 05:40 PM IST
विज्ञापन
Getting up in the comment BJP, Gadkari display the voice: NCP
Nitin Gadkari
अपने वादों को पूरा नहीं करने वाले नेताओं की जनता द्वारा पिटाई किए जाने संबंधी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बयान के बाद राकांपा ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय मंत्री की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी की ‘‘नाकामी’’ के खिलाफ ‘‘भाजपा के अंदर उठ रही आवाज’’ को प्रदर्शित करती है।
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस के एक नेता ने गडकरी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रवक्ता नवाब मलिक ने केंद्रीय मंत्री की टिप्पणी के एक दिन बाद आज दावा किया कि गडकरी खुद को ‘‘मोदी के एक विकल्प’’ के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव हारने जा रही है।
विज्ञापन


मलिक ने कहा, ‘‘तीन राज्यों (राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़) में हुए विधानसभा चुनावों के बाद गडकरी जी जिस तरह से मुखर हुए हैं, उससे संकेत मिलता है कि चुनाव के बाद मोदी या भाजपा की सरकार नहीं रहने वाली है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले महीने हिंदी पट्टी के इन तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में राकांपा की सहयोगी पार्टी कांग्रेस विजेता बन कर उभरी थी और उसने वहां भाजपा को सत्ता से बेदखल कर दिया। 

मलिक ने कहा, ‘‘कहीं ना कहीं, मोदी की नाकामी को लेकर भाजपा के अंदर भी आवाज उठ रही है। चूंकि भाजपा हारने जा रही है, इसलिए वह (गडकरी) खुद को मोदी के विकल्प के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।’’ 

इस बीच, नागपुर से कांग्रेस नेता आशीष देशमुख ने गडकरी पर प्रहार करते हुए कहा कि वह झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री अलग विदर्भ राज्य और नागपुर की अंबाजारी झील में ‘सी - प्लेन’ को लेकर लोगों से किए अपने वादे को पूरा नहीं कर रहे हैं। 

देशमुख ने कहा कि गडकरी की टिप्पणी मंत्री पर भी लागू होती है।

एक बयान में देशमुख को उद्धृत करते हुए कहा गया है कि इसलिए नागपुर के लोग किसानों से किए वादों और युवाओं से किए गए रोजगार के वादों को पूरा नहीं करने को लेकर उन्हें आगामी चुनाव में झटका देने के लिए व्यग्र हैं। 

दरअसल, केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गडकरी ने रविवार को कहा था कि जो नेता लोगों को सपने बेचते हैं, लेकिन उन्हें पूरा कर पाने में नाकाम रहते हैं तो जनता उनकी पिटाई भी करती है। 

मंत्री ने जोर देते हुए कहा था कि वह अपने वादों को पूरा करने में यकीन रखते हैं। 

इससे पहले, पिछले महीने गडकरी ने पुणे में एक कार्यक्रम में कहा था कि नेतृत्व के पास शिकस्त और नाकामियों को स्वीकार करने की प्रवृत्ति होनी चाहिए। उनकी यह टिप्पणी हालिया विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली हार के बाद आई थी। 


इस बीच, यवतमाल में 13 जनवरी को वार्षिक मराठी साहित्य उत्सव में गडकरी ने कहा था कि नेताओं को अन्य क्षेत्रों में दखल नहीं देना चाहिए। 


साहित्य उत्सव में शामिल होने के लिए लेखिका नयनतारा सहगल को दिया गया न्योता कथित तौर पर एक राजनीतिक दल के दबाव में आकर वापस लिए जाने के बाद हुए विवाद के बाद गडकरी ने यह टिप्पणी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed