{"_id":"5ad8434d4f1c1b9f098b551e","slug":"boys-entered-in-girls-hostel-of-lucknow-university","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ यूनिवर्सिटी के girls hostel में आधी रात घुसे तीन लड़के कर रहे थे ये हरकत, छात्राओं ने दबोचा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लखनऊ यूनिवर्सिटी के girls hostel में आधी रात घुसे तीन लड़के कर रहे थे ये हरकत, छात्राओं ने दबोचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ विश्वविद्यालय के चंद्रशेखर गर्ल्स हॉस्टल में बुधवार रात तीन लड़के दीवार फांदकर घुस आए। कमरे में झांक रहे लड़कों पर जब छात्राओं की नजर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। शोर मचाने पर पूरे हॉस्टल की लड़कियां इकट्ठा हो गईं और लड़कों को दौड़ा लिया। एक आरोपी को दबोच लिया गया, जबकि दो भाग निकले।
2 of 5
lucknow university
- फोटो : amar ujala
छात्राओं ने बताया कि बुधवार रात 12:30 के बाद जब वे अपने कमरे में थीं तभी एक छात्रा ने देखा कि कोई उनके कमरे में खिड़की से झांक रहा है। उसने शोर मचाया तो सारी लड़कियां इकट्ठा दौड़ पड़ीं। दो आरोपी तो दीवार फांदकर भाग निकले लेकिन एक को छात्राओं ने दबोच लिया।
3 of 5
lucknow university
- फोटो : amar ujala
छात्राओं ने प्राक्टर विनोद सिंह को खबर दी। प्रॉक्टर की सूचना पर पुलिस हॉस्टल पहुंची। टीम ने छात्राओं द्वारा दबोचे गए आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया। छात्राओं ने प्रोवोस्ट मोनिषा बनर्जी और वॉर्डन को खबर की लेकिन वे नहीं आईं। इस पर छात्राएं भड़क उठीं। पुलिस ने उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
lucknow university
- फोटो : amar ujala
गुरुवार सुबह प्रॉक्टर विनोद सिंह चंद्रशेखर हॉस्पट पहुंचे। उन्होंने छात्राओं से मामले की जानकारी ली। प्रॉक्टर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान अभिषेक राजवंशी के रूप में हुई है। वह यूनिवर्सिटी में ही बीएससी फर्स्ट ईयर का छात्र है। हबीबुल्लाह हॉस्टल के कमरा नंबर 85 में रहता है। प्रॉक्टर ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कुबूला है कि वह पिछले सात दिन से हॉस्टल में आ रहा था लेकिन बुधवार रात पकड़ा गया।
विज्ञापन
5 of 5
lucknow university
- फोटो : amar ujala
प्रॉक्टर विनोद सिंह ने बताया कि दो अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए छात्राओं से पहचान कराई जा रही है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। वहीं, पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के मोबाइल खंगाले हैं। उससे उसके साथियों का सुराग तलाश रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।