फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   The first Corona positive female discharge from agroha medical college.

जिले की पहली कोरोना पॉजिटिव महिला को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से मिली छुट्टी  

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
The first Corona positive female discharge from agroha medical college.
महिला को लाने के बाद मकान के बाहर खड़ी पुलिस। - फोटो : AMAR UJALA
महिला के पति की रिपोर्ट आई निगेटिव, महिला को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से मिली छुट्टी  
विज्ञापन
- स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिला व उसके पति दोनों को होम क्वारंटीन के लिए रखा जाएगा   - जिला अस्पताल की ओर से भेजे गए 11 सैंपल की रिपोर्ट देर शाम तक आने की उम्मीद  - फिलहाल जिले में कोई भी कोरोना पॉजीटिव केस नहीं संवाद न्यूज़ एजेंसी हिसार। जिलेवासियों के लिए राहत की खबर यह कि जिले में एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं है। महिला के पति की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आ चुकी है। सोमवार दोपहर को शहर की कालोनी निवासी महिला को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज सेे छुट्टी मिल गई है। रविवार देर शाम को ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिला को घर लाने से पहले उसका घर पूरी तरह से सैनिटाइज करवाया गया। अब महिला और उसके पति को होम क्वारन्टीन कर दिया जाएगा। वहीं जिला अस्पताल की ओर से रविवार को 11कोरोना संदिग्ध सैंपल जांच के लिए भेजा गया है ।इनमें से 9 सैंपल जिला नागरिक अस्पताल से भेजे गए हैं और 2 सैंपल अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से भेजे गए हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार को जिला अस्पताल की ओर से भेजे गए सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जमात से आए लोगों की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है और इस बारे में जिले में सभी जगह जांच की जा रही है।  जानकारी के अनुसार महिला को घर लाने के बाद काफी देर तक स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस स्टाफ वहीं मौजूद रही। इसका कारण था कि आस-पड़ोस के लोग कोरोना के चलते महिला और उसके पति केेे साथ भेदभाव या घृणा की भावना से परेशान न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed