फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रच दी घर में लूट की साजिश

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रच दी घर में लूट की साजिश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही घर में लूट की झूठी साजिश रच दी। आशिक को घर बुलाकर खुद को घायल करवाकर कुर्सी से बंधवा दिया। इसके बाद उसे सवा दो लाख कैश और पांच लाख से अधिक के जेवरात भी दे दिए।
विज्ञापन
पुलिस ने लूट की इस फर्जी वारदात से पर्दा उठाकर 28 वर्षीय महिला व उसके प्रेमी जितेंद्र उर्फ जीतू (30) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से घर से लूटा गया कैश और जेवरात भी बरामद कर लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फोंस ने बताया कि रविवार को सराय रोहिल्ला इलाके के शास्त्री नगर में एक घर में लूटपाट की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां शालू (28)(बदला हुआ नाम) महिला कुर्सी से बंधी मिली। महिला ने बताया कुछ बदमाशों ने उसे बंधक बनाकर हथौड़े से पीटा और घर से कैश व जेवरात ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने महिला के 65 वर्षीय पति रमेश की शिकायत पर लूटपाट का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामले की जांच की तो शालू के बयानों पर कुछ शक हुआ। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने हकीकत कबूल कर ली।
शालू ने बताया कि 25 दिन पूर्व ही उसकी रमेश से शादी हुई थी। रमेश की शालू से तीसरी शादी थी। दोनों के बीच उम्र का फासला भी अधिक था। शालू पहले से जितेंद्र से प्रेम करती थी। शालू की मां रमेश के यहां काम करती थी। मां के कहने पर ही उसने रमेश से अपनी मर्जी के खिलाफ शादी की। शादी के बाद भी वह जितेंद्र से मिलती रही। उसने उसके साथ मिलकर लूट की योजना बना दी।
घटना वाले दिन जितेंद्र उसके घर आया। उसने कैश और जेवरात जितेंद्र को दिए। बाद में जितेंद्र से खुद को बंधवा कर घायल भी करवा लिया। पुलिस ने बाद में जितेंद्र को गिरफ्तार कर सारा कैश और जेवरात बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed