Hindi News
›
Local
›
शादी का झांसा देकर सगी मौसी की बेटी को भगा ले गया नाबालिग, केस दर्ज
{"_id":"61d6a23579411d0f163028bc","slug":"moga1641456181","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर सगी मौसी की बेटी को भगा ले गया नाबालिग, केस दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
शादी का झांसा देकर सगी मौसी की बेटी को भगा ले गया नाबालिग, केस दर्ज
मोगा। थाना अजीतवाल के एक गांव में लड़की को उसी की सगी मौसी का नाबालिग बेटा शादी का झांसा देकर अपने साथ कहीं ले गया। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपहरण की धारा के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे थाना अजीतवाल के एएसआई जरनैल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता व्यक्ति ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि उसकी साली का बेटा आयु करीब साढ़े 17 वर्ष निवासी काउंके कलां (लुधियाना) उसकी 18 वर्षीय बेटी को अपने झांसे में लेकर शादी करना चाहता था, लेकिन शिकायतकर्ता और उसका परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था। इसी के चलते कुछ दिन पहले शिकायतकर्ता की बेटी की आयु 18 वर्ष पूरी होने पर आरोपी उसे शादी का झांसा देकर घर से कहीं भगाकर ले गया। घटना दो जनवरी सुबह करीब साढ़े दस बजे की है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद पांच जनवरी की रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अभी लड़की के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं प्राथमिक जांच में पता चला है कि लड़की आईटीआई की छात्रा है, और आरोपी बाहरवीं कक्षा में पढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।